Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Railway Division Catches Over 21,000 Ticketless Passengers

यूपी न्यूज: बिना टिकट पकड़े गए 21 हजार से ज्यादा यात्री, रेलवे ने वसूले 1.97 करोड़ रुपये

Fri, 06 Nov 2026 09:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 09:43 AM IST
सार

आगरा रेल मंडल में अक्तूबर के दौरान टिकट चेकिंग अभियान में बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले 21,912 यात्री पकड़े गए। रेलवे ने इनसे जुर्माने के रूप में कुल 1.97 करोड़ रुपये वसूले।
 

विज्ञापन
Agra Railway Division Catches Over 21,000 Ticketless Passengers
आगरा ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 ट्रेनों में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों पर रेलवे की सख्ती जारी है। आगरा रेल मंडल में अक्तूबर के दौरान टिकट चेकिंग अभियान में 21,912 मामले पकड़े गए। इनसे जुर्माने के रूप में 1.97 करोड़ रुपये वसूले गए। इसमें 11291 यात्री बिना टिकट और 10607 यात्री अनियमित टिकट पर यात्रा करते मिले।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा-निर्देश विशेष अभियान चलाया गया।

मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह और सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग संजय गौतम ने अभियान की निगरानी की। बिना टिकट यात्रियों से 1.10 करोड़ और जनरल के टिकट पर स्लीपर में यात्रा करने वालों से 86.21 लाख रुपये वसूले गए। बिना बुक लगेज के 14 मामले पकड़े गए, जिनसे 4,645 रुपये वसूले गए। अभियान में गंदगी फैलाने, धूम्रपान करने और अनधिकृत वेंडरों के खिलाफ भी जांच की गई। आगे भी नियमित जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed