फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rural travelers are upset due to buses not running on single routes in Firozabad

Firozabad News: सिंगल रूटों पर नहीं चलेंगी बसें, संचालन नहीं होने से ग्रामीण अंचल की जनता परेशान

Wed, 22 Nov 2023 05:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 22 Nov 2023 05:13 PM IST
सार

जलेसर को जाने वाले मार्ग की बात करें तो यहां 24 घंटे में एक दो बसें ही चलती हैं। इसके कारण यहां 85 प्रतिशत यात्री प्राइवेट वाहनों से सफर करते हैं।

विज्ञापन
Rural travelers are upset due to buses not running on single routes in Firozabad
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सिंगल रूटों पर परिवहन निगम की बसों का संचालन नहीं होने के कारण ग्रामीण अंचल की जनता को प्राइवेट वाहनों से सफर तय करने को मजबूर है। परिवहन विभाग की ओर इन रूटों पर बसों का संचालन अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया है। ग्रामीण जनता कई बार बसों के संचालन किए जाने की मांग भी जिला प्रशासन से कर चुकी है।
विज्ञापन


परिवहन निगम की ओर से ग्रामीण बस सेवा के माध्यम से सिंगल रूटों पर बसों को चलाए जाने की तैयारी की थी। इससे ग्रामीण अंचल की जनता का सफर आसान हो सके, लेकिन जिले के कई प्रमुख सिंगल रूटों पर तो आज भी आमजन प्राइवेट बसों, टेंपो या मैजिक से ही सफर तय करने को मजबूर हैं। क्योंकि यहां बसों का संचालन आज तक प्रारंभ नहीं हो सका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: सिपाही पति करता है क्रूरता, दास्तां बताते हुए भरे कलेक्ट्रेट में फूट-फूटकर रोई महिला; कांप गए सुनने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद से जलेसर को जाने वाले मार्ग की बात करें तो यहां 24 घंटे में एक दो बसें ही चलती हैं। इसके कारण यहां 85 प्रतिशत यात्री प्राइवेट वाहनों से सफर करते हैं। कमोवेश यही हाल फिरोजाबाद से कोटला-फरिहा से मुस्तफाबाद एका को जाने वाले मार्ग का हाल है।

इन सिंगल रूटों पर नहीं चलतीं बसें

फिरोजाबाद से फतेहाबाद जाने वाले मार्ग, फिरोजाबाद से खैरगढ़, हाथवंत से मुस्तफाबाद एका तक जाने वाला मार्ग, फिरोजाबाद से मटसेना, दतावली को जाने वाला मार्ग। टूंडला से बछगांव, नारखी, बरतरा और कोटला फरिहा जाने वाला मार्ग, हाथवंत-खैरगढ़ से मक्खनपुर मार्ग, हाथवंत से शिकोहाबाद मार्ग।

शासन से जारी निर्देशों के क्रम में जिले के ग्रामीण अंचल के सिंगल रूटों पर सर्वे कराके उन पर बसों को संचालित किए जाने के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। शासन की ओर से अभी कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। शासन से निर्देश मिलने के साथ ही इन रूटों पर बसों को संचालित किया जाएगा। -शशि रानी, एआरएम शिकोहाबाद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed