{"_id":"655cd56fa37fc3d7f7007fc4","slug":"constable-posted-in-agra-police-line-threw-his-wife-out-of-house-for-not-having-son-and-got-married-again-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सिपाही पति करता है क्रूरता, दास्तां बताते हुए भरे कलेक्ट्रेट में फूट-फूटकर रोई महिला; कांप गए सुनने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिपाही पति करता है क्रूरता, दास्तां बताते हुए भरे कलेक्ट्रेट में फूट-फूटकर रोई महिला; कांप गए सुनने वाले
Wed, 22 Nov 2023 12:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:03 PM IST
सार
आगरा में सिपाही पति अपनी पत्नी के साथ क्रूरता करता है। पीड़ित महिला दास्तां बताते हुए भरे कलेक्ट्रेट में फूट-फूटकर रोई। सुननेवाले लोग भी पीड़ा सुनकर कांप गए।
विज्ञापन
woman crime (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा में मंगलवार को एक मां का दर्द छलका। वह फूट-फूट कर रोई। उसकी पीड़ा सुननेवालों की भी आंखें नम हो गईं। महिला ने बिलखते हुए महज बेटा न होने पर अपने सिपाही पति की प्रताड़ना की बात बताई। इस दौरान न्याय पाने को जमकर हंगामा भी किया। सुनवाई न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। पुलिस ने जांच करके कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
यह पूरा वाकया है कलेक्ट्रेट परिसर का। यहां मूल रूप से मैनपुरी निवासी महिला पहुंची। उसने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2002 में हुई थी। वर्ष 2006 में पति की पुलिस में नौकरी लग गई। वर्तमान में पति आगरा पुलिस लाइन में तैनात है। महिला ने कहा कि बेटा पैदा न होने पर पति ने दूसरी शादी कर ली। आगे कुछ बताती इससे पहले उसके आंसू फूट पड़े।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर: सांसद हेमामालिनी बोलीं-भक्तों को सहज होंगे आराध्य के दर्शन, पयर्टन को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन
रोते हुए उसने कहा कि मार्च के महीने में उसे घर से निकाल दिया। घर में ताला लगा दिया। उसकी बेटी भी उसके साथ है। वह न्याय के लिए अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रही है। लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि यदि अब सुनवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेगी। डीसीपी सूरज राय ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।