{"_id":"686ec014a8d0a54e5609e3c7","slug":"relief-from-us-tariffs-for-now-confusion-persists-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-152012-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अमेरिकी टैरिफ से फिलहाल राहत, असमंजस बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अमेरिकी टैरिफ से फिलहाल राहत, असमंजस बरकरार
Thu, 10 Jul 2025 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अमेरिकी टैरिफ फिलहाल एक अगस्त तक के लिए टल गया है। इससे कांच निर्यातकों ने राहत की सांस ली है। 9 जुलाई से लागू करने की घोषणा वाले अमेरिकी टैरिफ को लेकर कांच उद्यमियों में असमंजस की स्थिति अभी भी बरकरार है।
अन्य देशों से आयातित धातुओं व अन्य एक्सपोर्ट आयटम पर अमेरिका ने 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसमें विदेशों में ब्रांस,पीतल और चांदी की फिटिंग वाले कांच आयटम की बिक्री को लेकर फिरोजाबाद कांच निर्यात उद्योग जगत चिंतित है। अमेरिका ने 9 जुलाई से लागू होने वाली टैरिफ व्यवस्था को फिलहाल एक अगस्त तक के लिए टाल दिया है। टैरिफ व्यवस्था लागू होगी कि नहीं इसे लेकर फिरोजाबाद के कांच निर्यातक असमंजस में हैं। कांच निर्यातक एसोसिएशन के मुकेश बंसल टोनी एवं उत्तर प्रदेश ग्लास मेन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल के मुताबिक अमेरिका ने टैरिफ व्यवस्था को एक अगस्त तक टाल दिया है। इससे फौरी राहत मिली है। लेकिन लागू होगा कि नहीं यह असमंजस की स्थिति बड़ी चिंता का कारण है।