फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ram Gopal came from supporters of the SP 'color'

रामगोपाल समर्थकों से उतरा सपा का ‘रंग’

Wed, 26 Oct 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Wed, 26 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ram Gopal came from supporters of the SP 'color'
रामगोपाल समर्थकों से उतरा सपा का ‘रंग’ - फोटो : अमर उजाला
सपा सांसद अक्षय यादव का जन्मदिन, हर बार की तरह इस बार समर्थकों न कोई जोश और न उत्साह। जन्मदिन शुभकामनाएं देते हुए विधान परिषद सदस्य डाक्टर दिलीप यादव ने कुछ होर्डिंग जरूर लगाए गए, लेकिन उनसे भी सपा के  झंडे का रंग, पार्टी का नाम, निशान और नेता गायब हैं। अधिकांश नेता दूरियां बनाते नजर आए। 
विज्ञापन

    सैफई परिवार की रार के बाद जिला कार्यालय पर सन्नाटा है। अधिकांश नेता लखनऊ में डेरा डाले हैं। प्रो. रामगोपाल यादव समर्थक उनके अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं। इन्हें उम्मीद थी कि मंगलवार सपा मुखिया का रुख रामगोपाल पर कुछ ‘मुलायम’ होगा और उनकी पार्टी में वापसी हो जाएगी। दोपहर को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस में  मुलायम सिंह यादव ने रामगोपाल के सवाल पर कहा कि वह उनकी बात को महत्व नहीं देते तो रामगोपाल समर्थक स्तब्ध रह गए। सांसद अक्षय यादव के जन्म दिन की तैयारी में जुटे रामगोपाल समर्थकों में मायूसी छा गई। एक नेता तो केक का आर्डर भी दे दिया था, जिसे बाद में कैंसल कराया। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने शहर में सांसद अक्षय यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देेते हुए पोस्टर और होर्डिंग लगवाए हैं। इनमें भी पार्टी का नाम और रंग गायब है। अक्षय के अलावा पार्टी के किसी नेता का नाम नहीं है। सिर्फ सांसद अक्षय यादव, एमएलसी डा. दिलीप यादव और उनके पुत्र योगेश यादव की फोटो है। बता दें, मंगलवार (25 अक्तूबर) को फीरोजाबाद से सांसद और प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय पर केक काटा जाता था।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तीखी बहस
सपाइयों में सोशल मीडिया पर तीखी बहस चल रही है। फेसबुक पोस्ट और कमेंट स्थानीय सपा नेताओं के बीच की तल्खी को उजागर कर रहे हैं। जसराना के एक युवा नेता ने मुलायम को धरती पुत्र संबोधन के साथ आगे जिन शब्दों का इस्तेमाल किया उस पर कमेंट बाक्स में तल्खी भरे जवाब मिले हैं। यह युवा सांसद रामगोपाल यादव के कट्टर समर्थक हैं। एक पूर्व सभासद ने नेताजी के बयान का हवाला देते हुए रामगोपाल समर्थकों को फीरोजाबादी चापलूस बताते हुए सुधर जाने की चेतावनी दी है। उधर सोशल मीडिया पर मुलायम सिंह की प्रेस कांफ्रेंस से पूर्व रामगोपाल की पार्टी में वापसी का मेसेज भी घूमता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed