{"_id":"c7b2bb7500d07c19051eb7c287c95f0b","slug":"progeny-laden-truck-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश से लदा ट्रक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश से लदा ट्रक पकड़ा
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी समिति पर खड़े गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ लिया। जबकि चालक और परिचालक फरार हो गए। ट्रक में 35 गोवंश लदे थे। एक गाय मर चुकी थी। सूचना पर भाजपा और संघ के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने गोकशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामला बुधवार अल सुबह का है। मंडी समिति के सचिव प्रदीप कुमार मंडी परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। तभी उनकी नजर मंडी के दूसरी तरफ खड़े एक ट्रक पर गई तो उन्होंने चालक से मंडी शुल्क कटवाने के लिए कहा। चालक ने कुछ देर बाद रुपये आने की बात कही तो प्रदीप ट्रक को चेक करने लगे। इस बीच चालक और परिचालक भाग निकले। प्रदीप ट्रक के ऊपर पड़ी तिरपाल हटाई तो अंदर का नजारा देख वह सन्न रह गए। ट्रक में ठूंस-ठूंस कर गोवंश भरा था। तुरंत ही थाना पुलिस को सूचना दी गई। एसडीएम एसपी सिंह, सीओ एसएस भारद्वाज, तहसीलदार रामअवतार फोर्स के साथ पहुंच गए। इस बीच भाजपा नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी के नेतृत्व में अन्य कार्यकर्ता, संघ के नगर कार्यवाह राजीव दुबे, एबीवीपी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गोकशों की गिरफ्तारी की मांग की। ट्रक में लदे गोवंश को नीचे उतारा। इनकी संख्या 35 थीं। एक गाय दम घुटने से मर चुकी थी। हंगामा होने पर पुलिस ने बमुश्किल लोगों को समझाया। आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए। कुछ गोवंश को वह अपने साथ ले गए। जबकि बाकी को कुबेरपुर स्थित गौशाला भेज दिया गया। पुलिस ट्रक मालिक का पता लगा रही है।
टूंडला में गोवंश पकड़े जाने की पांचवीं घटना
टूंडला ब्यूरो। टूंडला में गोवंश पकड़े जाने की यह पांचवीं घटना है। इससे पूर्व टोल प्लाजा के पास 37 गाय बरामद की थीं। इनमें सात गायों की मौत हो गई थी। पचोखरा व रिजावली में भी गोवंश से लदे ट्रक व मेटाडोर पकड़े थे। उसायनी के निकट एक ट्रक से 33 गोवंश बरामद हुए थे। इनमें से कई दम घुटने से मर गए थे।