{"_id":"5904b3e04f1c1b4522c0d75d","slug":"people-asking-for-my-resignation-should-know-the-constitution-of-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल को अखिलेश की दो-टूक, इस्तीफा मांगने से पहले पार्टी का संविधान जान लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल को अखिलेश की दो-टूक, इस्तीफा मांगने से पहले पार्टी का संविधान जान लें
दीपक जैन / अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 30 Apr 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के राजा के ताल पर शनिवार देर शाम एक सपा नेता की बेटी के शादी समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही में चाचा शिवपाल यादव के उनके इस्तीफे की बात पर परोक्ष रूप से जवाब दिया है। पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश यादव के इस्तीफे को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हमसे इस्तीफा मांगने वालों को पहले समाजवादी पार्टी का संविधान जान लेना चाहिए। चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के लिए जो व्यवस्था की है उसे जान लें। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। कहा कि भाजपा को जनता ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा सरकार को चाहिए कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे।
बता दें कि हाल ही में शिवपाल यादव ने मीडिया के जरिए बात रखी थी कि अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि अगर पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं करती तो वे दोबारा इसे अपने पिता और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सौंप देंगे। शिवपाल यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा को 42 सीट मिली हैं। अब अखिलेश यादव पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर पाटी नेताजी को सौंप दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में शिवपाल यादव ने मीडिया के जरिए बात रखी थी कि अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के दौरान कहा था कि अगर पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं करती तो वे दोबारा इसे अपने पिता और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सौंप देंगे। शिवपाल यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सपा को 42 सीट मिली हैं। अब अखिलेश यादव पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर पाटी नेताजी को सौंप दें।
विज्ञापन
ईवीएम की जांच कराए चुनाव आयोग
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ईवीएम में गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि हर मशीन सही और खराब हो सकती है। ऐसे में अगर कोई ईवीएम को लेकर सवाल हैं तो उनकी जांच हो जाए तो सही रहेगा। इस बारे में उन्होंने चुनाव आयोग की पहल का समर्थन किया।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था के मोर्चे पर प्रदेश सरकार फेल
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
सपा नेता सर्वेश यादव की बेटी की शादी में आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था के मोर्चे पर भाजपा सरकार पूरी तरह फेल है। भाजपा के लोग एसएसपी के घर में घुसकर धमकियां दे रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को पीटा जा रहा है। इससे ज्यादा बदतर हालात उत्तर प्रदेश में नहीं हो सकते। वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के मुस्लिमों को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सपा अध्यक्ष बोले भाजपा को चाहिए वह जनभावनाओं का सम्मान करे। उसे देश और प्रदेश में जनता ने भारी बहुमत दिया है।
फिरोजाबाद में पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने चुटकी ली। उनसे जब पूछा गया कि दिल्ली के निकाय चुनाव के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कह रहे हैं कि 2019 में अब भाजपा की सरकार बनेगी। इस पर अखिलेश यादव बोले कि ऐसे तो 2017 से पहले हमे भी कहा करते थे कि प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी। वार्ता के दौरान फिरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव और मैनपुरी के सांसद तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे।