{"_id":"5ffc8fec8ebc3e30cd028bf1","slug":"notice-issues-angest-gram-pradhan-firozabad-news-agr4758709172","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों को मिली धनराशि का हिसाब नहीं देने वाले 48 प्रधानों व सचिवों पर सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों को मिली धनराशि का हिसाब नहीं देने वाले 48 प्रधानों व सचिवों पर सख्ती
विज्ञापन
फिरोजाबाद। वित्तीय वर्ष 2012-13 के दौरान ग्राम विकास कार्यों को मिली ग्राम निधि एवं 15वें वित्त आयोग की धनराशि का हिसाब नहीं देने वाली जिले के दो ब्लाकों की 48 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और सचिवों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने नौ पंचायतों के प्रधानों व सचिवों को वसूली का नोटिस दिया है तो बाकी 39 के विरुद्ध एफआईआर की तैयारी है।
जिले के नारखी एवं अरांव ब्लाक क्षेत्र की 65 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सचिवों के विरुद्ध सोशल ऑडिट नोट का परिपालन नहीं कराने पर गत दिनों डीएम के निर्देश पर नोटिस जारी किए थे। सभी को एक सप्ताह के भीतर ग्राम निधि-एक एवं 15वें वित्त आयोग से प्रदत्त धनराशि से हुए विकास कार्यों पर खर्च का हिसाब देने की चेतावनी दी गई थी। इनमें से 17 पंचायतों के प्रधानों व सचिवों ने खर्च का ब्योरा पंचायत राज विभाग को प्रस्तुत कर दिया है। शेष 48 पंचायतों के प्रधानों व सचिव द्वारा हिसाब प्रस्तुत नहीं करने पर उनके विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने सोमवार को ग्राम पंचायतों के प्रधानों के खिलाफ वसूली नोटिस जारी किए हैं। शेष 39 के विरुद्ध डीपीआरओ ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश एडीओ पंचायत को दिए हैं। उपरोक्त पंचायत ब्लाक एका, अरांव एवं नारखी क्षेत्र के अंतर्गत हैं।
इन ग्राम पंचायतों को जारी हुए वसूली नोटिस-
भगनेर, खेडा लंगर, एका, नवलपुर, नकटपुर, जहांगीरपुर गैलई, ताखा, महिबुल्लापुर
इन पंचायतों के विरुद्ध एफआईआर की तैयारी-
ग्राम विकास कार्यों को मिलीं ग्राम निधि और 15वें वित्त आयोग की धनराशि के खर्च से जुडे़ सोशल ऑडिट नोट का परिपालन नहीं कराने पर डीपीआरओ ने अरांव ब्लाक की सरसौली, खेरिया मसाहत, धरमई, कारीखेडा, सोथरा के अलावा नारखी ब्लाक क्षेत्र की जौंधरी, जसरथपुर, जाखई, खुशालपुर आदि के प्रधानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है। उपरोक्त पंचायतों के प्रधानों व पंचायत सचिवों के खिलाफ वित्तीय मामलों से जुडे़ अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश संबंधित एडीओ पंचायत को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
कई बार निर्देशों के बाद भी कई प्रधान और सचिव सरकारी धनराशि के खर्च का हिसाब नहीं दे रहे। उपरोक्त के द्वारा सोशल ऑडिट नोट में दर्ज आपत्तियों का निस्तारण नहीं कराने से सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है। सोशल ऑडिट नोट का पालन नहीं कराने वालों पर वसूली व एफआईआर कराई जाएगी।
नीरज कुमार सिन्हा डीपीआरओ