फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   No fans, no coolers...pregnant women are drenched in sweat

Firozabad News: पंखे न कूलर...गर्भवती महिलाएं पसीने से तरबतर

Fri, 23 May 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 23 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
No fans, no coolers...pregnant women are drenched in sweat
अल्ट्रासाउंड कक्ष में बैठी महिलाएं। संवाद।
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज के 200 शैय्या वाले अस्पताल के अल्ट्रासाउंड विभाग में बुनियादी सुविधाओं का अभाव इन दिनों मरीजों, तीमारदार और स्टाफ दोनों के लिए भारी पड़ रहा है। अल्ट्रासाउंड विभाग में न तो कूलर लगे हैं और न ही पंखों की व्यवस्था है। इससे भीषण गर्मी में हालत बेहद खराब हो रही है।
विज्ञापन

डॉक्टर गर्मी के कारण समय पर अल्ट्रासाउंड नहीं कर पा रहे हैं। वेटिंग रूम में भी कोई इंतजाम नहीं होने से मरीज घंटों तक पसीने से तरबतर स्थिति में इंतजार करने को मजबूर हैं। विभाग के वेटिंग एरिया में मरीज और तीमारदार उमस भरी गर्मी में लोग बुरी तरह परेशान नजर आए। कई मरीज तो रजिस्ट्रेशन पर्चे से ही हवा करते दिखे।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है, जिन्हें जांच के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ने की स्थिति भी सामने आई। इसके बाद भी गर्मी से बचाव के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। गर्मी से बेहाल मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान निकाला जाए ताकि इलाज के लिए आने वाले लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जल्द ही अल्ट्रासाउंड विभाग में कूलर और पंखों की व्यवस्था की जाएगी। मरीजों को राहत देना हमारी प्राथमिकता है।
डॉ. नवीन जैन, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed