{"_id":"62fd2b6d1a9bf002884d666a","slug":"morning-raid-done-in-labor-colony-area-fir-on-19-in-electricity-theft-firozabad-news-agr543596550","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर कॉलोनी क्षेत्र में की गई मॉर्निंग रेड, विद्युत चोरी में 19 पर एफआईआर,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेबर कॉलोनी क्षेत्र में की गई मॉर्निंग रेड, विद्युत चोरी में 19 पर एफआईआर,
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बुधवार को सुबह लेबर कॉलोनी बिजलीघर क्षेत्र के अंतर्गत चार मोहल्लों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 19 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इन उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
घंटाघर फीडर के गली रामप्यारी, कोटला पजावा, अंसारी चौक और राजपूताना मोहल्ला में चेकिंग की गई। इस दौरान 19 घरों में अवैध कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। तीन घरों में स्ट्रीट लाइट से ही अवैध कटिया जोड़ ली। टीम ने उन स्ट्रीट लाइटों को उखाड़ लिया। एसडीओ दशहरथ सिंह ने बताया कि बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। यह चेकिंग अभियान नियमित चलाया जाएगा।
25 बकाएदारों के काटे कनेक्शन
जसराना। उपखंड अधिकारी मनोज बघेल के नेतृत्व में विद्युत विभाग द्वारा बुधवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के साथ ही राजस्व वसूली के लिए गांवों में शिविर लगाए गए। शिविर के दौरान लोगों की शिकायतों को भी सुना गया। उपखंड अधिकारी मनोज बघेल एवं अवर अभियंता दिनेश चंद्र मिश्रा ने कस्बा पाढ़म में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 25 लोगों पर सात लाख से अधिक बकाया होने पर उनके कनेक्शन काटे गए।