फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   More than 15 thousand a day would suit settled

एक दिन में होंगे 15 हजार से अधिक वाद निस्तारित

Tue, 25 Oct 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 25 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
More than 15 thousand a day would suit settled
डिस्ट्रिक जज ने पत्रकार वार्ता की।

विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी जिला जज एवं एडीजे प्रथम आरपी सिंंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 नवंबर को होगा। इसके लिए नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। 

प्रभारी जिला जज एवं एडीजे प्रथम आरपी सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि लोक अदालत के आयोजन का उद्देश्य लंबित वादों की संख्या में कमी लाना है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद सुलह समझौते के माध्यम से वादों का हल कराते हैं। इसके लिए एक पक्ष को सम्बंधित न्यायालय में प्रार्थनापत्र देना होगा। लोक अदालत के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए हैं। न्यायालय में एडीजे प्रथम, पुलिस में एएसपी ग्रामीण अमर सिंह, राजस्व के मामलों में एडीएम उदय सिंह, अभियोजन में एसपीओ और बैंकों में अलग से नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। प्रभारी जिला जज ने कहा कि डीएम एवं एसपी को नोटिस को भी समय से तामील कराने के निर्देश दिए हैं। 28 अक्तूबर एवं चार नवंबर को बीमा कंपनियों एवं परिवहन विभाग की बैठक होगी। पुराने आर्म्स एक्ट के मामलों के निस्तारण पर विचार किया जाएगा। इस दौरान सिविल जज सीनियर डिवीजन सुबोध सिंह, प्राधिकरण की सचिव अर्चना यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed