फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mercury crosses 40, cut power to the suffering

पारा 40 के पार, बिजली कटौती ने भी किया बेहाल

Sun, 24 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 40, cut power to the suffering
बस स्टैंड पर खराब पड़ी पानी की टोंटी
 अप्रैल के आगाज के साथ पारा चढ़ता जा रहा है। रविवार को शहर में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सुबह से निकलने वाली तेज धूप ने हाल-बेहाल कर दिया। सुबह ग्यारह बजे ही हाईवे से मुख्य मार्गों तक सन्नाटा नजर आया। बढ़ती गर्मी के साथ ही बिजली कटौती ने भी परेशानी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

दुकानदार दिन में खाली बैठे नजर आते हैं। धूप से बचने के लिए लोग घर से खुद को ढककर निकल रहे हैं। 40 पर पहुंचे पारे ने हर किसी को झुलसा दिया। तो वहीं सुहागनगरी में पारा चढ़ने के साथ रात में मुरादाबाद कंट्रोल से बदस्तूर कटौती की जा रही है। पिछले 15 दिनों से लगातार मुरादाबाद कंट्रोल से रात में रोस्टिंग की जा रही है। दिन के समय लोकल स्तर पर घंटों सप्लाई काटी जा रही है। शनिवार रात में मुरादाबाद कंट्रोल से 10.50 से एक बजकर 50 मिनट तक देहात क्षेत्र में तीन घंटे कटौती की गई। इसके बाद एक बजकर 50 मिनट से तीन बजकर 50 मिनट तक शहर में कटौती की गई। रात में घंटों तक कटौती होने से लोग गर्मी से परेशान नजर आए।
विज्ञापन



सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगवाने के निर्देश
सुहागनगरी में सार्वजनिक स्थलों से लेकर मुख्य बाजारों तक प्यास बुझाने का कोई इंतजाम नहीं है। नगर निकायों को सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख बाजारों में प्याऊ लगवाने के निर्देश जारी किए हैं। सचिव श्रीप्रकाश सिंह ने समस्त मंडलायुक्त, डीएम, नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि प्याऊ लगवाए जाएं।  शहर के प्रमुख सुभाष तिराहा, बसस्टैंड, गांधीपार्क, सेंट्रल चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, नालबंद, रसूलपुर से लेकर प्रमुख चौराहों आसफाबाद, जाटवपुरी, नगला बरी, कोटला चुंगी व जलेसर रोड जैसे चौराहों पर भी पानी का इंतजाम नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सामाजिक संस्थाएं भी नहीं दिखा रही सक्रियता 
सामाजिक संस्थाएं भी प्याऊ लगवाने की पहल नहीं कर रही हैं। हर बार प्रमुख मार्गों पर प्याऊ लगवाए जाते थे। लेकिन इस बार ऐसी कोई पहल नहीं हुई। गर्मी में पानी के पाउच की डिमांड बढ़ने के साथ दुकानदार भी एक रुपए में मिलने वाला पाउच दुकानदार दो-दो रुपए में बेच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed