फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mayawati's birthday blew the election bugle

मायावती के जन्मदिन पर फूंका चुनावी बिगुल

Fri, 15 Jan 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 15 Jan 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mayawati's birthday blew the election bugle
विधानसभा चुनाव के लिए बसपा की तैयारियों की बानगी मायावती के जन्मदिन पर दिखी। 60 साल पूरे करने पर मायावती का साठ किलो का केक मंच पर काटा गया। पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन को बसपा कार्यकर्ताओं ने जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन

 शुक्रवार सुबह से ही पीडी जैन इंटर कालेज मैदान पर जिले की पांचों विधानसभाओं से भीड़ जुटना शुरू हुई। बसपा नेताओं ने पार्टी की नीतियों और पिछली सरकार की उपलब्धियों का बखान किया वहीं सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। मंच पर केक काटकर पार्टी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की। मुख्य अतिथि प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि बसपा एकला चलो की नीति पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। भाजपा  ने लोकसभा चुनावों में जनता से झूठे वादे किए तो सपा प्रदेश के खजाने को लूट रही है। अब महज बसपा ही विकल्प है जो प्रदेश और देश को इनसे उबार सकती है। लोकसभा प्रभारी ठाकुर विश्वदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां जनता को बदहाल कर रही हैं, सपा सरकार में लोगों में भय व्याप्त है। जोन कोआर्डिनेटर डा. ज्ञान सिंह ने कहा कि बसपा ने दलितों, पिछड़ों और महापुरुषों का सम्मान बढ़ाया है। मंडल कोआर्डिनेटर और सिरसागंज प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह बघेल, जसराना प्रभारी शिवराज सिंह यादव ने प्रदेश में बसपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाने का संकल्प लिया साथ ही सपा की जनविरोधी नीतियों की पोल खोलने के लिए अभियान चलाने को कहा। इससे पूर्व फीरोजाबाद से खालिद नसीर एक सैकड़ा वाहनों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वहीं सिरसागंज के प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह बघेल ने कठफोरी से फीरोजाबाद तक बाइक रैली निकाली। दो सैकड़ा से अधिक वाहनों के साथ रैली से हाईवे की रफ्तार थम गई। पार्टी नेताओं ने गरीब और असहाय लोगों को आर्थिक सहायता, कंबल और वस्त्र बांटे। फीरोजाबाद संयोजक खालिद नसीर, टूंडला विधायक राकेश बाबू, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोक चंद्र कुशवाहा, केके जाटव सुशील जाटव, पुष्पेंद्र कुमार, बंटी जाटव, मौजूद रहे।
विज्ञापन


केक खाने के लिए मंच पर आपाधापी
फीरोजाबाद। जोन कोआर्डिनेटर प्रताप सिंह बघेल, डा. ज्ञान सिंह, आदि ने मंच पर केक काटा और कार्यकर्ताओं को बांटने के लिए दे दिया। इसी दौरान केक खाने के चक्कर में कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए और छीनाझपटी शुरू कर दी। इससे केक जमीन पर गिर गया। कई लोगों के कपड़े खराब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed