{"_id":"579a0b8a4f1c1b867621e151","slug":"mahadev-nine-shops-in-the-city-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव नगर में नौ दुकानें सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादेव नगर में नौ दुकानें सील
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण ने सीलिंग की कार्रवाई की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास प्राधिकरण द्वारा गुरुवार को महादेव नगर ठारपूठा में बिना नक्शा पास कराए बनाई जा रही नौ दुकानों को सील कर दिया। विभाग के निशाने पर अभी कई मार्केट व अवैध कालोनियां हैं। विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता एसएन प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने महादेव नगर में निर्माणाधीन दुकानों को सील किया। उन्होंने बताया कि महादेव नगर ठारपूठा में नरेश कुमार पुत्र जगदीश कुमार द्वारा 1500 वर्गमीटर में नौ दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। नरेश कुमार को नक्शा पास कराने के लिए पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य कराया जा रहा था, इसलिए सभी नौ दुकानों को सील कर दिया गया है। मौके पर राकेश तोमर एसके गुप्ता, सुनील राजौरिया, राजकपूर, केसी पाराशर, राजीव गोयल व सरोज कपूर मौजूद थे।
तीन साल बाद हो सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी
फीरोजाबाद। उप्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष वीएस गुप्ता ने सर्किल रेट बढ़ाने पर आपत्ति जाहिर की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जल्दबाजी में बिना सर्वे के सर्किल रेट बढ़ा रहा है, जबकि नियमानुसार कम से कम तीन साल के बाद सर्किल में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। सर्किल रेट बढ़ने से मध्यम वर्ग का घर खरीदने का सपना टूटता जा रहा है। जब तक वह पैसों का इंतजाम करता है, तब तक सर्किल रेट बढ़ जाती हैं, जो उचित नहीं है। यदि सर्किल रेट बढ़ाने हैं तो उचित सर्वे कर एक जनवरी 2017 से लागू होने चाहिए।