{"_id":"6a9bd4de7549f9d31601b8bf","slug":"life-term-prisoner-collapses-while-walking-outside-barrack-dies-in-trauma-centre-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी को आई चुपके से मौत: फिरोजाबाद जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे वसीउद्दीन, इस तरह चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैदी को आई चुपके से मौत: फिरोजाबाद जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे वसीउद्दीन, इस तरह चली गई जान
Sat, 05 Sep 2026 02:07 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:07 PM IST
सार
फिरोजाबाद जिला कारागार में शनिवार सुबह आजीवन कारावास की सजा काट रहा 65 वर्षीय कैदी बैरक के सामने टहलते समय अचानक गिर पड़ा। जेल कर्मी उसे ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो औऱ जानकारी देते घरवाले
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिला कारागार में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आजीवन कारावास की सजा काट रहा 65 वर्षीय कैदी बैरक के सामने टहलते-टहलते अचानक जमीन पर गिर पड़ा। जेल कर्मियों ने उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
मृतक हाजी वसीउद्दीन निवासी मोहल्ला करीमगंज, थाना रामगढ़ का रहने वाला था। वह शिकोहाबाद क्षेत्र में हुए हत्या के एक मामले में 16 जुलाई से जिला कारागार में निरुद्ध था। उसे मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। शनिवार सुबह वह रोजाना की तरह बैरक के सामने टहल रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा।
कैदी के अचानक गिरने पर जेल प्रशासन में खलबली मच गई। जेल कर्मी उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
मृतक वसीउद्दीन नौ भाइयों और चार बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी संजीदा बेगम, दो बेटों और चार बेटियों को छोड़ गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।