फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Kanthari got first place in Pandit Deen Dayal Upadhyaya Sustainable Development Scheme in the district

Firozabad News: कंथरी को मिला पंडित दीन दयाल उपाध्याय सतत विकास योजना में जिले में प्रथम स्थान

Tue, 25 Apr 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kanthari got first place in Pandit Deen Dayal Upadhyaya Sustainable Development Scheme in the district
कंथरी को मिला पंडित दीन दयाल उपाध्याय सतत विकास योजना में जिले में प्रथम स्थान
विज्ञापन

- सीडीओ ने 30 वें पंचायतीराज दिवस पर प्रधान इंजीनियर प्रदीप कुमार को सौंपा प्रशस्तिपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। अरांव ब्लाक की कंथरी ग्राम पंचायत को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सतत विकास योजना में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान विकास भवन में आयोजित 30 वें पंचायतीराज दिवस पर प्रधान इंजीनियर प्रदीप कुमार को सीडीओ दीक्षा जैन ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया है। पंचायत को बाल मैत्री पंचायत चुना गया है।

जिले की अरांव ब्लाक की कंथरी ग्राम पंचायत को बाल मैत्री पंचायत के रूप में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत विकास योजना के तहत जिले में प्रथम पुरस्कार मिला है। बीते 17 से 21 अप्रैल 2023 तक दिल्ली में संपन्न हुए पांच दिवसीय राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह के दौरान जिले की ग्राम पंचायत के प्रधान इंजीनियर प्रदीप कुमार को प्रतिभाग करने का मौका मिला था। राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार सप्ताह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु थीं। इसमें केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राजमंत्री गिरिराज सिंह,केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटील रहे थे। ग्राम पंचायत को द्वितीय पुरस्कार आत्मनिर्भर ढांचे वाली पंचायत, स्वस्थ्य पंचायत के रूप में भी मिला है। जिला-फीरोजाबाद से सबसे ज्यादा पुरस्कार मिलने वाली कंथरी ग्राम पंचायत है जिसको अलग-अलग थीम पर तीन पुरस्कार मिले हैं। एक अन्य पुरस्कार मुख्यमंत्री मंत्री प्रोत्साहित योजना का भी अवॉर्ड मिल चुका है। ग्राम पंचायत कंथरी को अवॉर्ड मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। प्रधान कंथरी इंजीनियर प्रदीप कुमार ने कहा कि लोगों के सहयोग से यह संभव हो सका है। इस दौरान पंचायत सचिव विनय कुमार,पंचायत सहायक विकास, ग्राम पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र कुमार, अनुज यादव, धर्मेंद्र कुमार,रामवीर सिंह, राजेश कुमार,सरोज कुमार, सचिन कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed