फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Junior engineer accused of taking bribe to lay power line inquiry ordered

Firozabad: विद्युत लाइन डालने के लिए अवर अभियंता पर रिश्वत लेने का आरोप, जांच के हुए आदेश

Fri, 11 Jul 2025 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 11 Jul 2025 09:31 AM IST
सार

एक्सईएन द्वारा इस मामले में जांच की जाएगी। पीड़िता का कहना है कि उससे जेई और लिपिक पर 3.30 लाख रुपये घूस ली है। 
 

विज्ञापन
Junior engineer accused of taking bribe to lay power line inquiry ordered
रिश्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में रेस्त्रां के लिए विद्युत लाइन के लिए जेई और लिपिक पर 3.30 लाख रुपये घूस लेने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने अधीक्षण अभियंता एसके निर्मल से शिकायत की है। अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन


खैरगढ़ क्षेत्र में खाटू श्याम रेस्टोरेंट के लिए बिजली लाइन डालने के लिए सूरज पाल ने आवेदन किया था। वायरल वीडियो में रेस्टोरेंट के लिए लाइन डालने के नाम पर जेई द्वारा तीन लाख नकद और संविदा कर्मचारी द्वारा 30 हजार रुपये अपने खाते में लेने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


आरोप है कि जेई और संविदा कर्मचारी द्वारा 3.30 लाख रुपये लेने के 20 दिन बाद भी लाइन नहीं बनाई गई। इसके बाद भी 30 हजार रुपये अतिरिक्त देने की मांग चल रही थी। पीड़ित ने अधीक्षण अभियंता एसके निर्मल से शिकायत की थी। जसराना एक्सईएन राहुल सिंह ने बताया कि जेई और संविदा कर्मचारी द्वारा 3.30 लाख रुपये लेने के मामले की जांच उन्हें मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed