फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Indian girls won hearts with their brilliant batting, prayers for victory everywhere

Firozabad News: भारतीय बेटियों ने शानदार बल्लेबाजी से जीता दिल, हर तरफ जीत की दुआ

Sun, 02 Nov 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Indian girls won hearts with their brilliant batting, prayers for victory everywhere
 महिला क्रिकेट वर्ल्डकप देखते हुए खेल प्रशंसक। संवाद। - फोटो : टूंडला में देवोत्थान पर सालिगराम व तुलसी का विवाह कराते गृहणी संवाद
फिरोजाबाद। महिला क्रिकेट वर्ल्डकप में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय बेटियों की शानदार बल्लेबाजी पर हर किक्रेट प्रेमी को रोमांच से भर दिया।
विज्ञापन

बेटियों ने जब दक्षिण अफ्रीका की टीम को 298 रनों का लक्ष्य दिया तो क्रिकेट प्रेमियों में जीत की उम्मीद बढ़ गई। हर दिल ने बेटियों की जीत की दुआ की। देर रात तक रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए लोग टीवी पर निगाह टिकाए रहे। खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने 34 ओवर में 5 िवकेट खोकर 179 रन बना लिए थे और भारत की स्थिति मजबूत नजर आ रही थी।
विज्ञापन

रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते लोगों ने परिवार के सदस्यों के साथ भारतीय महिला बल्लेबाजों के चौके-छक्कों पर खूब तालियां बजाईं। देर रात तक सड़कों, घरों और रेस्तरां पर लोग मोबाइल और टीवी पर मैच देखते रहे। जैसे-जैसे भारतीय बल्लेबाज रन बटोरती गईं, वैसे-वैसे माहौल और भी जोश से भरता गया। कुछ स्थानों पर तो जैसे ही भारतीय बल्लेबाज ने चौका-छक्का जड़ा लोगों ने पटाखे तक फोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार रही भारतीय पारी
भारतीय टीम अंडर-19 वर्ल्डकप का हिस्सा रही सोनम यादव ने कहा कि भारत की पारी शानदार रही। चौके-छक्कों ने माहौल को पूरी तरह रोमांचक बना दिया। भारतीय बल्लेबाजी में दमखम दिखा। वहीं, क्रिकेटर विकास पालीवाल ने बताया कि दोस्तों ने साथ मिलकर देर रात तक मैच देखा। महिला क्रिकेट अब अपने सुनहरे दौर में है। यह देखकर अच्छा लगता है कि देश के हर कोने में लोग बेटियों के खेल को उसी जोश से देख रहे हैं जैसे पुरुष टीम को देखते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed