{"_id":"64d7c8a3d4f55e28cf0618a6","slug":"in-laws-beat-married-woman-report-filed-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-2628-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ससुराल वालों ने विवाहिता को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 12 Aug 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव परखपुरा निवासी विवाहिता ने ससुराल सदस्यों पर उत्पीड़न व मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाहिता रेनू देवी ने बताया कि उसके चचिया ससुर गुड्डू और उनके बेटे व बेटी आए दिन उसके साथ अभद्रता व मारपीट करते हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने उसके साथ मारपीट की। बचाने आए पति योगेन्द्र प्रताप को भी पीटने की धमकी दी। विवाहिता ने ससुराल सदस्यों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
संपूर्ण समाधान थाना दिवस में आईं दो शिकायतें
टूंडला। थाना स्तर पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता थाना प्रभारी प्रदीप कुमार व ईओ आशुतोष त्रिपाठी ने की। संपूर्ण समाधान दिवस में मात्र दो फरियादी पहुंचे। उनकी जमीन संबंधी शिकायतों को लेकर मौके पर टीमें भेजकर मौका मुआयना कराया गया। इस दौरान हल्का इंचार्ज, राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। संवाद