{"_id":"616b1832760ad13d7b120c0c","slug":"in-jajumai-one-pyre-does-not-cool-down-the-other-dies-firozabad-news-agr5116053199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाजूमई में चिता की आग ठंडी होने से पहले बुखार से हो रही रोजाना मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाजूमई में चिता की आग ठंडी होने से पहले बुखार से हो रही रोजाना मौत
विज्ञापन
जसराना। वायरल और डेंगू के चलते जसराना के गांव जाजूमई में घर-घर चारपाई बिछी हैं। बीमारी के कारण जहां 22 से अधिक लोग असमय काल के गाल में समा चुके हैं। 100 से अधिक लोगों का बाहर उपचार चल रहा है। लोगों ने कहा एक चिता की आग ठंडी पड़ने से पहले गांव में रोजाना मौत होने से भय का माहौल है।
जसराना के गांव जाजूमई में शनिवार को आगरा में उपचार के दौरान गांव के निवासी सुल्तान सिंह और दस साल की बालिका मानवी की मौत हो गई। एक दिन पूर्व मानवी की छोटी बहिन कनिष्का ने दम तोड़ दिया था। वहीं मृतक बच्ची की बहन एवं मां का आगरा में उपचार चल रहा है। जिला पंचायत सदस्य डॉ. राकेश यादव एवं नीरज यादव ने बताया गांव के हालात काफी खराब हैं। गांव में सफाई एवं फॉगिंग न होने के कारण बीमारी फैल रही है। शनिवार को दो मौतों की जानकारी मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. मुनींद्र कुमार के नेतृत्व में टीम गांव में पहुंची और लोगों का स्वास्थ परीक्षण करते हुए दवा वितरण किया। कई लोगों के रक्त का परीक्षण भी किया गया।
एक माह में इनकी हुई मौत
सुल्तान सिंह (70) पुत्र दौलतराम, मानवी (10) पुत्री दिवाकर सिंह, कनिष्का (6) पुत्री दिवाकर सिंह, बृहमा देवी (71) पत्नी रोहन सिंह, अंशुल (22) पुत्र महीपाल, अनीता (25) पत्नी राजन सिंह, लालता प्रसाद (51) पुत्र चेतराम, रामबेटी (72) पत्नी लाल सिंह, कमलेश (62) पत्नी वीरपाल, नत्थू सिंह (75) पुत्र मेवाराम, श्रीकृष्ण (65) पुत्र मोहकम सिंह,
विज्ञापन
पूजा (18) पुत्री कौशल, रेनू (11) पुत्री शिवराज सिंह, उत्तरपाल (45), भगवान सिंह (81), तेजपाल सिंह (50) पुत्र रामचंद्र सहित 22 लोगों की बुखार एवं डेंगू से मौत हो चुकी है।
इनका चल रहा है उपचार
यमी पुत्री दिवाकर सिंह, रिंकी पत्नी दिवाकर सिंह, सत्तू सिंह पुत्र रवी कुमार, रामबेटी पत्नी रघुवरदयाल, सुनील पुत्र पौंचीलाल,
शकील पुत्र मुस्तकीम अली, शहनाज पत्नी शकील, सलमान पुत्र शकील विकास पुत्र मोतीराम, लोडो पत्नी विकास, सरला पत्नी सत्यपाल, अरविंद पुत्र सत्यपाल,बबिता पत्नी सुमित, दुष्यंत पुत्र हरवीर सिंह, आनंद पुत्र महेश चंद्र, गजेंद्र पुत्र महेश चंद्र, विनीता पत्नी गजेंद्र सिंह,भूपाल सिंह पुत्र महेश चंद्र, ममता पत्नी भूपाल सिंह,समीना पत्नी देवेंद्र सिंह समेत एक सैकड़ा से अधिक लोगों का शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, सैफई एवं दिल्ली में उपचार चल रहा है।
बुखार और डेंगू से इनकी भी हुई मौत
फिरोजबाद। बुखार और डेंगू से तीन और मौत हो गई हैं। अब डेंगू और वायरल शहर से ज्यादा देहात क्षेत्रों में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कई गांव ऐसे हैं, जहां घर-घर चारइपाइयां बिछ़ी हुई हैं। शहर और अन्य जिलों में मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराया है।
खैरगढ़ के गांव ढूंढपुरा निवासी फूलमाला (11) पुत्री सुभाषचंद्र की शहर के निजी अस्पताल में मौत हो गई है। बालिका कक्षा छह की छात्रा है। पोपगढ़ निवासी मनीषा (16) पुत्री राजेश ने आगरा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बालिका को एक सप्ताह से बुखार था। गांव चिरमई निवासी हरीशंकर (38) पुत्र भरत सिंह की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। हरीशंकर को बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। संवाद
पैथोलॉजी संचालक ले रहे मनमानी फीस
फिरोजाबाद। पैथोलॉजी में अब डेंगू की जांच के नाम पर मनमानी फीस वसूली जा रही है। मरीजों से एक हजार रुपये लिए जा रहे हैं। कई पैथोलॉजी बिना लाइसेंस के भी संचालित हो रही हैं। संवाद