फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hearing today in NGT

 एनजीटी में आज होगी सुनवाई 

Wed, 26 Oct 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 26 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
 hearing today in NGT
एनजीटी में हाोनी है सुनवाई।
 दीपावली से पूर्व कांच कारोबारियों की धड़कन तेज हो गई है। नई दिल्ली की सेफ संस्था द्वारा कांच उद्योग के खिलाफ दायर याचिका पर एनजीटी में बुधवार को सुनवाई होनी है। एनजीटी की सुनवाई के मद्देनजर उद्यमी टेंशन में हैं। 
विज्ञापन

बता दें कि नई दिल्ली की सेफ संस्था द्वारा कांच उद्योग में बढ़ते प्रदूषण, क्षमता विस्तार, अफसरों द्वारा इकाइयों को गलत रूप से संचालन की अनुमति देने सहित कुल 143 इकाइयों के मामले में एनजीटी में याचिका दाखिल की गई है। एनजीटी ने चल रही सुनवाई के दौरान उद्योग विभाग से कोल कैपेसिटी का डाटा तलब किया गया था। इसके बाद विपक्ष के वकील ने नीरी की फाइनल रिपोर्ट न मिलने को मुद्दा बनाकर तिथि आगे बढ़वा ली थी। 31 मई को हुई सुनवाई में नीरी की रिपोर्ट पर ही आपत्ति खड़ी कर दी। एनजीटी की तिथि से पूर्व उद्योग विभाग और टीटीजेड अथॉरिटी के समक्ष नीरी के वैज्ञानिकों ने रिपोर्ट का प्रजेंटेशन दिया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया यदि हमारी रिपोर्ट को कोई चैलेंज करता है, तो हम तथ्यों के साथ जवाब देंगे। एनजीटी में जवाब दाखिल करने को उद्योग विभाग ने तैयारी कर ली है। वहीं जिन इकाइयों की पत्रावलियां नहीं थीं, अथवा एफीडेविट के आधार पर क्षमता विस्तार कर लिया था, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। अब इसी आधार पर एनजीटी में जवाब दाखिल किया जाएगा। इधर, दीपावाली से पूर्व एनजीटी की सुनवाई ने एक बार फिर उद्यमियों की टेंशन बड़ा दी है। उद्यमियों का कहना है कि एनजीटी में बुधवार को होने वाली सुनवाई महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed