{"_id":"590f1e194f1c1bdc55850c51","slug":"healthy-health-services-threatened-by-the-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी की धमक से चमकीं स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी की धमक से चमकीं स्वास्थ्य सेवाएं
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sun, 07 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आने की संभावना के मद्देनजर जिला अस्पताल में सफाई की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा के जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। मुख्यमंत्री योगी का रुख फिरोजाबाद अस्पताल की ओर न हो जाए, इस डर से रविवार को स्वास्थ्य विभाग तैयारियाें में जुट गया। जिला अस्पताल एवं महिला अस्पताल के वार्डों में फिनायल, ब्लीचिंग से सफाई की गई। सीएमएस एवं अन्य स्टाफ अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में जुटा रहा।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ आगरा दौरे पर आए, लेकिन सुहागनगरी की स्वास्थ्य सेवाएं चमक गईं। फिरोजाबाद जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में सफाई करने में सफाईकर्मी जुटे रहे। अन्य वार्डों में भी सफाई की गई। जिला महिला अस्पताल में भी सफाई अभियान चलाया गया। वार्डों में बेड पर नई चादरें नजर आईं। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों की छुट्टी कर दी गई और वार्ड को खाली कराकर सफाई की गई। महिला में रविवार को पैथोलाजी अक्सर बंद रहती है लेकिन रविवार को पैथोलाजी खुली देखकर मरीज एवं तीमारदार चौंक गए। महिला सीएमएस डा. साधना राठौर अपने कक्ष में अस्पताल के कर्मचारियों के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में रणनीति तैयार करती नजर आईं। चिकित्सक एवं स्टाफ भी बार-बार मरीजों से हालचाल पूछने पहुंचे।