{"_id":"5910a2524f1c1b3854851cdf","slug":"gundaraj-stayed-for-five-years-at-the-behest-of-mulayam-baghel","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम की शह पर ही पांच साल तक रहा गुंडाराज : बघेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम की शह पर ही पांच साल तक रहा गुंडाराज : बघेल
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 08 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
पेशी पर पहुंचे काबीना मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पशुधन, सिंचाई मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को अब अखिलेश यादव को सीएम बनाने की गलती का अहसास हो रहा है। उनकी ही शह पर यूपी में पांच साल तक गुंडाराज कायम रहा।
कैबिनेट मंत्री ने न्यायालय परिसर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाने वाला उनकी ही पार्टी का नेता है। इसमें निश्चित ही कुछ गड़बड़ हुआ है। ऐसे मामले की जांच होनी चाहिए। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने तो उन्हें पहले ही भाजपा को 325 सीटें देकर बता दिया था कि उन्होंने अखिलेश को सीएम बनाकर गलती की है। ऐसा करके उन्होंने प्रदेश को पांच वर्ष पीछे धकेलने का काम किया है। अखिलेश के शासनकाल में जुआ, सट्टा, लूट डकैती एवं हत्याएं होने का क्रम चलता रहा। शिवपाल यादव द्वारा सेक्यूलर मोर्चा बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी 47 आई हैं। यदि मोर्चा बना तो फिर इससे कम रह जाएंगी। प्रदेश सरकार योगी जी के नेतृत्व में हर वर्ग का ही विकास कराने का काम करेगी। इस दौरान पूर्व विधायक मोहनदेव शंखवार, भाजपा नेता शेर सिंह राजपूत, हनुमंत सिंह बघेल, अशोक शर्मा हरि, वृंदावनलाल गुप्ता आदि रहे।