फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news potato storage

Firozabad News: आलू भंडारण प्रभार पर सौ रुपये प्रति क्विंटल मिलेगी छूट

Fri, 21 Aug 2026 02:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
firozabad news potato storage
फिरोजाबाद। विकास भवन प्रांगण में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की ओर से आयोजित कार्यशाला में कृषि निर्यात संवेदीकरण एवं क्षमता विकास पर विशेष बल दिया।
विज्ञापन

इस दौरान किसानों को आलू और शिमला मिर्च जैसी फसलों के निर्यात की संभावनाओं से अवगत कराया गया। किसानों को यह भी सूचित किया गया कि शीतगृहों में भंडारित आलू पर उन्हें प्रति क्विंटल सौ रुपये का अनुदान शासन द्वारा प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

एपीडा, वाराणसी से आए बीडीएम मुकेश कुमार ने कृषि निर्यात के अवसरों, अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग, आईईसी, आरसीएमसी, हॉर्टिनेट पर पंजीकरण, फाइटोसैनिटरी प्रमाणपत्र और निर्यात की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निर्यात से किसानों की आय में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए सुभाषचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि कृषि उपज के निर्यात से किसानों की आय में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एमपी सिंह ने भी किसानों और एफपीओ (किसान उत्पादक संगठनों) को निर्यात से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने पर जोर दिया।

जिला उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी ने बताया कि आलू उत्पादक किसानों को शीतगृहों में भंडारित आलू पर प्रति क्विंटल सौ रुपये की छूट प्रदान की जाएगी। इसके लिए किसानों को कोल्ड स्टोरेज में भंडारित आलू की रसीद के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं, नारखी क्षेत्र में शिमला मिर्च के अच्छे उत्पादन को देखते हुए, इसके निर्यात पर भी विशेष जोर दिया गया। कृषि वैज्ञानिक डा. ओमकार सिंह और डा. पृथ्वीपाल सिंह ने किसानों को इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। कोल्डस्टोरेज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार चंदेल ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के बारे में समझाया।
कार्यशाला में किसान राजेश प्रताप सिंह, शेर सिंह यादव, उमेश कुमार, प्रदीप कुमार, विमल यादव, सर्वेश कुमार, अभिषेक कुमार, लोकेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed