Firozabad News: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक की मौत, वाराणसी से दिल्ली आ रही थी ट्रेन
वाराणसी से दिल्ली आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई।
विस्तार
वाराणसी से दिल्ली आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। यह हादसा टूंडला के पास जलेसर और पोरा के बीच हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस जनपद के सहपऊ इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार रात्रि 20.30 बजे रेलवे स्टेशन जलेसर रोड़, थाना क्षेत्र सहपऊ के निकट मानिकपुर-जलेसर रोड़ पुल के नीचे सतेंद्र बघेल पुत्र राम प्रसाद बघेल निवासी नगला सलेम उम्र लगभग 22 वर्ष की रेलवे लाइन क्रॉस करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई।
स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरकर मॉर्चरी भिजवाया गया है। मृतक सतेंद्र बघेल उपरोक्त आनंद विहार दिल्ली में रेलवे में संविदा पर नौकरी कर रहा था और तीन दिन पूर्व दिल्ली से अपने घर आया था।
A man died after being hit by Vande Bharat Express train coming from Varanasi to Delhi today. The incident occurred near Tundla in Uttar Pradesh between Jalesar and Pora. Details awaited.
— ANI (@ANI) June 27, 2023