{"_id":"6ab2ccc51691a4ca430f0cf7","slug":"deled-exam-science-paper-tough-mathematics-balanced-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-185682-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: डीएलएड परीक्षा में विज्ञान ने छुड़ाया पसीना, गणित रहा संतुलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: डीएलएड परीक्षा में विज्ञान ने छुड़ाया पसीना, गणित रहा संतुलित
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के दूसरे दिन मंगलवार को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा हुई। तीन पालियों में विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन के प्रश्नपत्र कराए गए। परीक्षार्थियों के अनुसार विज्ञान का पेपर अपेक्षाकृत कठिन रहा और कुछ प्रश्नों ने पसीना छुड़ाया, जबकि गणित का प्रश्नपत्र संतुलित रहा। सामाजिक अध्ययन में भी अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के दायरे में होने से परीक्षार्थियों ने राहत महसूस की।
प्रथम पाली में सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों के मुताबिक प्रश्नपत्र में कुछ सवाल सीधे थे, जबकि कुछ प्रश्नों को हल करने में समय लगा। विज्ञान के पेपर के लिए परीक्षार्थियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। कई अभ्यर्थियों ने बताया कि तैयारी अच्छी होने पर प्रश्नपत्र हल किया जा सकता था, लेकिन कुछ सवालों ने उलझाया।
दूसरी पाली में सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक गणित का पेपर हुआ। परीक्षार्थियों के अनुसार गणित का प्रश्नपत्र न बहुत कठिन था और न बहुत आसान। सवालों का स्तर सामान्य रहा और तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों ने इसे समय के भीतर पूरा किया। तीसरी पाली में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक सामाजिक अध्ययन की परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को औसत और पाठ्यक्रम के अनुरूप बताया।
विज्ञापन
तीन पालियों में 1738 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञान की परीक्षा में 5156 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 4546 उपस्थित और 610 अनुपस्थित रहे। गणित में 4782 में से 4226 उपस्थित और 556 अनुपस्थित रहे। सामाजिक अध्ययन की परीक्षा में 4186 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 3620 उपस्थित और 566 अनुपस्थित रहे। परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य मुक्तेश कुमार ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और ठाकुर वीरी सिंह इंटर कॉलेज, टूंडला का औचक निरीक्षण किया।