फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news gangajal jedajhal

Firozabad News: पांच वार्डों के 12 मोहल्ला के घरों में पहुंचेगा जेडाझाल का गंगाजल

Fri, 17 Jul 2026 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
firozabad news gangajal jedajhal
फिरोजाबाद। शहर के पांच वार्डों से जुड़े एक दर्जन इलाकों के घरों में जल्द ही जेडाझाल परियोजना के जरिए गंगाजल पहुंचेगा। निगम के जलकल विभाग की ओर से वंचित क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिए पेयजल लाइन विस्तारीकरण की कार्ययोजना बनाई है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या 25 ढोलपुरा, वार्ड 36 नगला पचिया, वार्ड 18 के बासठ, वार्ड 42 रामनगर और वार्ड संख्या 21 के नई आबादी क्षेत्र लालपुर आदि जेड़ाझाल परियोजना से अछूते हैं। इन क्षेत्रों में पेयजल किल्लत से जुड़ी शिकायतें हैं। आएदिन शिकायतों आने वाले शिकायतों के निस्तारण को निगम के जलकल विभाग ने इन सभी वंचित क्षेत्रों में जेडाझाल परियोजना का पानी पहुंचाने के लिए लाइन विस्तारीकरण योजना बनाई है। कार्ययोजना के तहत इन सभी क्षेत्रों में लगभग 390 मीटर लंबी पेयजल पाइप लाइन डाली जाएगी। जलकल विभाग की ओर से तैयार कार्ययोजना पर लगभग 15.7 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन


अधिकारी की बात-
वंचित क्षेत्रों में पेयजल लाइन विस्तारणीकरण
पुरानी लाइन के परिवर्तन के तहत कार्ययोजना बनाई है। कार्ययोजना स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सतीश कुमार, एक्सइएन, जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed