{"_id":"69a0b36301f3ad2c7e080075","slug":"firozabad-news-bal-grah-contruction-firozabad-news-c-169-1-mt11005-168662-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 14.5 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बालगृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 14.5 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बालगृह
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बेसहारा बच्चों के लिए पिछले 7-8 वर्षों से अटकी बालगृह निर्माण की बाधा अब दूर हो गई है। बृहस्पतिवार को सैलई रोड स्थित सांथी ग्राम में कैबिनेट मंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग बेबी रानी मौर्य ने बालगृह के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक मनीष असीजा ने की।
बता दें कि पहले इस बालगृह के लिए दबरई में जमीन चिह्नित की गई थी, लेकिन वहां ऊपर से 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन गुजरने के कारण सुरक्षा कारणों से निर्माण नहीं हो सका था। विधायक असीजा के हस्तक्षेप के बाद अब सांथी ग्राम में 0.5 हेक्टेयर भूमि का चयन किया गया है। इस परियोजना के लिए कुल 14.5 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें से 5 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी भी कर दी गई है। इस बालगृह में 102 बच्चों के रहने के लिए प्रथम एवं द्वितीय तल पर विशाल हॉल होगा। 20 शौचालय, 20 बाथरूम, आधुनिक किचन और डाइनिंग हॉल होगा। इसके अलावा कंप्यूटर रूम, लाइब्रेरी, क्लास रूम और मल्टीपरपज हॉल होगा। साइकोलॉजी ऑफिस, पेशेंट रूम, काउंसलिंग रूम और मिडिएशन रूम बनाया जाएगा। यह बालगृह 10 से 18 वर्ष के उन बच्चों के लिए होगा जो अनाथ या शोषित हैं। कार्यक्रम में मेयर कामिनी राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, भगवानदास शंखवार, योगेंद्र बाबा, सोबरन जाटव, मोनू जाटव, डीपीओ मिथलेश सिंह व अन्य मौजूद रहे।