फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: I will kill myself if I have an FIR against me

फिरोजाबाद : मेरे खिलाफ एफआईआर कराई तो जान से मार दूंगा

Tue, 02 Mar 2021 12:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Firozabad: I will kill myself if I have an FIR against me
‘मेरे खिलाफ एफआईआर कराई तो जान से मार दूंगा’
विज्ञापन

शिकोहाबाद। अगर तूने मेरे खिलाफ थाने में एफआईआर कराई तो जान से मार दूंगा। यह वाक्य एक मनचले ने छात्रा से कहे। छात्रा ने सोमवार को अपने भाई के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थाना अंतर्गत खेड़ा मोहल्ला चौकी क्षेत्र निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रतिदिन घर से स्कूल आती है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे रास्ते में आते-जाते समय छेड़छाड़ करता है। उसे देखकर अश्लील फब्तियां कसता है। युवक की हरकतों को देख कर उसने परिजनों को उसके बारे में बताया। परिजनों ने युवक को समझाने का प्रयास किया तो उसने छात्रा से कहा यदि तूने मेरे खिलाफ थाने में प्रार्थनापत्र दिया अथवा मुकदमा दर्ज कराया तो तुझे जिंदा नहीं छोडू़ंगा। पीड़िता सोमवार को अपने भाई के साथ थाने पहुंची और प्रार्थनापत्र दिया है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि छात्रा ने एक युवक के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed