फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad: 12th class student's throat slit dead body found lying in the field

फिरोजाबाद में बड़ी वारदात: 12वीं की छात्रा का काट दिया गला, खेत में पड़ी मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 19 Aug 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 10:20 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में 12वीं की छात्रा की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। छात्रा का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Firozabad: 12th class student's throat slit dead body found lying in the field
12वीं की छात्रा का गला काटकर हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद में 12वीं की छात्रा का गला काटकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश सुबह-सुबह खेत में पड़ी मिली, तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। हत्या क्यों और किसने की ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जसराना के गांव नगला जाट निवासी 12वीं की छात्रा का शव खेत में पड़ा मिला। छात्रा का नाम नेहा है। उसकी पहचान इंद्रपाल निवासी  ग्राम नगला जाट के रूप में कर ली गई। बताया गया है कि छात्रा की लाश दिनोली गोरवा मार्ग पर खेत में मिली। ग्रामीणों ने जब छात्रा के शव को देखा तो होश उड़ गए। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण और सीओ जसराना भी गांव में पहुंच गए। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस  हत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed