{"_id":"cca0985f3fe224baf51f81eb2fb10ee3","slug":"federation-of-class-iv-employee-perform-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ का प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने प्रांतीय आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर सोमवार को विकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया। संघ जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम विजय किरन आनंद को सौंपा गया।
विकास भवन के प्रांगण में धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का दमन कर रही है। भर्ती पर रोक लगाकर सरकार पूंजीपतियों को लाभ दे रही है। ठेकेदारी प्रथा फिर सरकारी विभागों पर हावी होगी। महासंघ कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र शाक्य ने कहा कि आंदोलन 25 फरवरी से अनवरत चलाया जा रहा है। उन्होंने ऐलान किया यदि 22 सूत्रीय मांगों को नहीं माना गया तो दस अप्रैल को प्रदेश भर के कर्मचारी लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। महामंत्री राजेश कश्यप ने कहा कि प्रदर्शन में जिले का प्रत्येक कर्मचारी शामिल होने जाएगा। धरना प्रदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह, शिवशंकर शर्मा, रमेशचंद्र, ग्रीशबाबू, कलक्ट्रेट के अध्यक्ष छक्कन सिंह, विष्णु प्रसाद शर्मा, सफाई कर्मचारी के अध्यक्ष मुलायम सिंह, नलकूप के श्याम सिंह, कृषि से श्रीनिवास शर्मा, वन विभाग से भूप सिंह, आरईडी के राजबहादुर राघव, सहकारिता से योगेश यादव, मत्स्य राजपाल, रामनरेश, चालक महासंघ से महेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, प्रोबेशन से हंसराज, पीडब्ल्यूडी से ओमवीर सिंह यादव, जयपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, सलीम खां, रामदास आदि कर्मचारी शामिल थे।