फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dimple Yadav-Amar's defeat in the night

डिंपल की हार से अखिलेश-अमर में रार

Tue, 25 Oct 2016 12:19 AM IST
दीपक जैन
दीपक जैन Updated Tue, 25 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dimple Yadav-Amar's defeat in the night
अखिलेश यादव और अमर सिंह के संबंधों में खटास की नींव भी फीरोजाबाद में ही पड़ी थी। - फोटो : अमर उजाला
 सपा के कुनबे में चल रहे घमासान के बीच लखनऊ में अखिलेश ने इसके लिए सीधे अमर सिंह को जिम्मेदार ठहराया तो मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव उनके पक्ष में खड़े हो गए। अखिलेश यादव और अमर सिंह के संबंधों में खटास की नींव भी फीरोजाबाद में ही पड़ी थी। डिंपल यादव की चुनाव में हार के लिए अमर सिंह के एक बयान को जिम्मेदार ठहराया गया था, जिसमें उन्होंने फिल्म अभिनेता सलमान खान पर टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन

 2009 में अखिलेश यादव कन्नौज के साथ फीरोजाबाद से भी लाेक सभा उपचुनाव लड़े थे। बाद में उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया था। उप चुनाव में डिपंल यादव को यहां से उतारा गया। मुलायम के परिवार से पहली महिला की एंट्री राजनीति में हुई थी। अमर सिंह से नाराज चल रहे सांसद राजबब्बर ने सपा से बगावत कर जब डिपंल के खिलाफ कांग्रेस से पर्चा भरा तो समीकरण गडबड़ा गए। कांग्रेस का कोई जनाधार न होने के बाद भी राज बब्बर चुनावी ग्लैमर के बूते चुनाव जीत गए और डिंपल चुनाव हार गई थी। अखिलेश यादव ने अपने चुनाव में इतनी मेहनत नहीं की थी जितनी डिपंल को जिताने के लिए उन्होंने की।
विज्ञापन

हार पर मंथन हुआ तो तमाम कारण निकल कर आए। स्थानीय कारणों के साथ-साथ अमर सिंह के एक बयान को भी हार की बड़ी वजह बताया गया। नवंबर 2009 में चुनावी सभा के दौरान सलमान खान ने राजबब्बर के समर्थन में रोडशो किया था। सलमान के रोड शो के बाद सपा ने पीडी जैन कालेज के मैदान में संजय दत्त की जनसभा कराई थी। फिल्मी सितारों से सजी इस जनसभा में अमर सिंह भी आए थे। इन जनसभा में अमर सिंह ने जब सलमान खान को वांटेंड कहा को भीड़ से हूटिंग हुई थी। अमर सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी हो गई थी। इसको राजबब्बर की टीम ने मुस्लिम विरोधी बता कर ऐसी हवा दी कि सपा के हाथ से मुस्लिम वोट खिसक गया और डिंपल यादव यहां से चुनाव हार गईं। इस हार के बाद ही अमर सिंह को पहली बार पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। इस हार से पहले तक अखिलेश यादव चुनावी सभा के मंच पर अमर सिंह के पैर छूते थे और हार के बाद वह उन्हें देखना भी पसंद नहीं करते थे। नजदीकी लोग बताते हैं कि डिपंल की हार का दर्द और अमर सिंह की भूमिका को अखिलेश अब तक भूल नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed