फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dead body Found in firozabad

फिरोजाबाद में कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों का हंगामा

Fri, 26 Feb 2021 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
dead body Found in firozabad
शिकोहाबाद। नगर की खेड़ा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मिश्राना मोहल्ला में एक किराना कारोबारी के आवास की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे के पंखे से लगाए गए फंदे पर एक युवक का शव झूलता मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया और शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से थाना एका के गांव कबीरपुर निवासी आकाश (20) पुत्र दलवीर सिंह एटा रोड स्थित पारस किराना स्टोर पर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण में सहयोग कर रहा था। किराना स्टोर स्वामी विवेक जैन ने अपने मिश्राना स्थित मकान की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में रहने के लिए उसे आवास दिया था। वह दो साल से यहीं रह रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह काफी देर तक जब वह नीचे नहीं आया तो विवेक तीसरी मंजिल पर पहुंचे और युवक को पंखे से लटका देख हैरान रह गए। गृह स्वामी ने थाना पुलिस और मजदूर के परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक के परिजनों ने पहुंचते ही किराना स्टोर स्वामी के आवास पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने परिजनों को शांत कर उनसे कमरे की कुंदी तुड़वाकर शव फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार भाइयों में दूसरे नंबर का था आकाश
मृतक आकाश चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। सबसे बड़ा अनिल, विजय और वीकेश हैं। युवक की मौत पर उसकी मां और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव लटकाने की आशंका व्यक्त करते हुए हंगामा काटा। लेकिन कमरा के तीनों दरवाजे अंदर से बंद थे। इसके बाबजूद परिजन युवक द्वारा आत्महत्या की बात मानने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed