फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   yuvak kee ghar se bulaakar golee maarakar hatya

युवक की घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या

Sat, 14 Jan 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
yuvak kee ghar se bulaakar golee maarakar hatya
हत्यारों की‌ गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवती के घर के बाहर बैठे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
कस्बा निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक के मोबाइल पर गुरुवार को काल आया वो चला गया, शुक्रवार सुबह उसका शव मैनपुरी रोड पर एक खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक के परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी शनाख्त रंजीत के रूप में की।  
विज्ञापन

मोहल्ला आवगंगा निवासी देव सिंह का पुत्र रंजीत (20) की मैनपुरी चौराहा पर मिष्ठान की दुकान है। गुरुवार शाम सात बजे वह दुकान बंद कर घर आ गया और खाना खा रहा था। घरवालों ने बताया उसी समय उसके मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आया और वह खाना छोड़कर बिना कुछ बताए घर से चला गया। रात में वापस न आने पर परिवारीजनों को चिंता हुई। सुबह उन्हें मैनपुरी रोड स्थित ग्राम बनीपुरा में अज्ञात युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। परिवारीजन ग्राम बनीपुरा जा पहुंचे। इससे पहले ही पुलिस ने अज्ञात युवक के रूप में शव को कब्जे में लिया था। परिवारजनों ने रंजीत के रूप में शव की शनाख्त की। रंजीत की हत्या की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने बताया कि रंजीत अपने साथ मोबाइल ले गया था जिसको हत्यारे हत्या करने के बाद ले गये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। इस संबंध में पिता ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


शिकोहाबाद (ब्यूरो)। रंजीत की सात माह पूर्व ही फीरोजाबाद के मोहल्ला बघेल कालोनी निवासी रेनू के साथ शादी हुई थी। मृतक के पिता देव सिंह ने थाना में रोते हुए बताया कि उसके पुत्र की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वो अपने खेतों में पानी लगाने के लिए जाता था। उनका इकलौता पुत्र था। रंजीत की पांच पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed