{"_id":"590e0ed44f1c1b0646444570","slug":"the-young-woman-who-reached-the-police-station-by-courting-a-young-man-from-another-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज कर थाने पहुंची युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज कर थाने पहुंची युवती
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 06 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कराने पहुंची युवती।
हाईकोर्ट के आदेश पर दूसरे समुदाय के युवक से शादी करने वाली युवती मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची। जानकारी पर हिंदू जागरण मंच से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने विरोध करते हुए युवती को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने रोका तो हंगामा हो गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मामले को लव जिहाद से जोड़कर विरोध करना शुरू कर दिया। हालांकि युवती ने किसी की बात नहीं मानी।
जाटवपुरी निवासी इमरान नामक युवक करीब एक माह पूर्व रसूलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती को बहला फुसलाकर ले गया था। युवती के परिवारीजनों ने आरोपी के खिलाफ रसूलपुर थाने में युवती को बहला फुसलाकर अगवा करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस युवती की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास करती रही। वहीं युवती ने अपने प्रेमी के साथ हाईकोर्ट पहुंचकर शादी कर ली। इसके बाद शनिवार को वह रसूलपुर थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस युवती का मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंची। जानकारी पर युवती के परिवारीजनों के साथ हिंदू जागरण मंच से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। परिवारीजनों और हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने युवती से बात कर उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह परिवारीजनों के साथ जाने को तैयार नहीं हुई। उधर हिंदू जागरण मंच से जुड़े पदाधिकारियों का कहना था कि युवती कागजों के अनुसार अभी नाबालिग है। ऐसे में उसे परिवारीजनों के सुपुर्द किया जाए। वहीं युवती खुद को बालिग होने की बात कह रही थी। हिंदू जागरण मंच के महामंत्री अमित गुप्ता और विशाल दीक्षित ने सीएमओ से कहा कि युवती का मेडिकल निष्पक्ष तरीके से होना चाहिए। इधर, सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर और दक्षिण भी पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। प्रभारी निरीक्षक रसूलपुर का कहना है कि युवती ने युवक के साथ हाईकोर्ट में शादी की है। कोर्ट के आदेश पर युवती की सही उम्र जानने के लिए मेडिकल कराया गया है। सोमवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश का पालन किया जाएगा। सीएमएस डा. अजय अग्रवाल का कहना है कि युवती का एक्सरे कराने के साथ ही अन्य जांच पूरी कर सीएमओ आफिस भेजी जाएगी। इसके बाद भी युवती की उम्र की सही जानकारी हो सकेगी। अस्पताल पहुंचे वाले भाजपा और हिंदूवादी संगठन में विशाल दीक्षित, अमित गुप्ता, दीपक गुप्ता, अंशुल तिवारी, प्रदीप यादव, सुरेंद्र राठौर, अतुल यादव, नमन बंसल आदि मौजूद रहे।