फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Killing of the body, knocking the body with knife

चाकू मारकर छात्र की हत्या, शव फेंका

Thu, 23 Mar 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Killing of the body, knocking the body with knife
छात्र की हत्या कर दी गई।
इंटर के छात्र की दोस्त ने ही बुधवार की रात चाकू मारकर हत्या कर दी। छात्र से मोहल्ले की एक युवती अक्सर बातें करती थी लेकिन वह छात्र के दोस्त को पसंद नहीं करती थी। इससे आरोपी ईर्ष्या रखता था। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। साथ ही शव को एक खाली प्लाट में फेंक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मोहल्ले के ही आरोपी बुद्धसेन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उत्तर पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

छात्र के पिता वीर सहाय ने बताया कि किशन उर्फ कृष्णा (18) पुत्र वीर सहाय निवासी कौशल्यानगर थाना उत्तर बुधवार की शाम सात बजे को अपने घर में था। इसी बीच उसका दोस्त फोन कर उसे घर से बुलाया। वह घर से बिना बताए चला गया। इसके बाद उसका साथ उसे दूसरे दोस्त के घर ले जाकर शराब पिलाया। बाद में उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। साथ ही साक्ष्यों को मिटाने और शव को ठिकाने लगाने के लिए घर से करीब एक किलो मीटर दूर ओपी इंटर कालेज के पीछे खाली पड़े प्लाट में फेंक दिया।  
विज्ञापन

  वहीं, मां दर्शनदेवी का कहना है कि उसने बुधवार को शाम सात बजे के बाद किशन को कई फोन किए थे। नौ बजे करीब किशन ने फोन रिसीव किया था। उसने बताया वह भगवान नगर निवासी मनीष के यहां है। उसके साथ बुद्धसेन भी है। इसके बाद फोन पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूधिया ने दी जानकारी
मोहल्ले में आने वाले दूधिया ने जानकारी दी कि एक युवक का शव पुलिस ने ओपी इंटर कालेज के पीछे से बरामद किया है। मृतक शरीर पर लाल रंग की शर्ट पहने हुए है। इस पर परिवारीजन जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शनाख्त कर ली।
बुद्धसेन को अच्छी नहीं लगती थी युवती से बातचीत
मृतक की किशन की मां का कहना था कि उसके बेटे से मोहल्ले में रहने वाली एक युवती बात किया करती थी। उसने यह बात उसको (मृतक की मां) को भी बताई कि युवती बार-बार बात करती है लेकिन वह नहीं करता। उधर यह बात किशन के दोस्त बुद्धसेन को अच्छी नहीं लगती थी। इसी बात को लेकर आरोपियों ने किशन की हत्या कर दी।
चार बहनों के बीच इकलौता था किशन
किशन अपने माता-पिता का चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। वह बोधाश्रम रोड स्थित रामानंद गर्ग इंटर कालेज से बारहवीं की परीक्षा भी दे रहा था। किशन उर्फ कृष्णा की बड़ी बहन रोशनी हाईस्कूल की परीक्षा दे रही है, जबकि ज्योति कक्षा नौ, वंदना कक्षा छह और सुनैना कक्षा पांच में पढ़ रही है। जबकि पिता मजदूरी और चूड़ी जुड़ाई का काम करके किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करते है।

आंखन के सामने रखती लला कूं...
बेटे की मौत की खबर पर सुधबुध खो बैठी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उसके मुंह से एक ही शब्द निकल रहा था। मैं कभऊ वाको अकेलो नहीं रहने देती। स्कूल से आते तो तोड़ा (चूड़ी) लेने भेज देती। सोतो तो हुं आंखन के सामने रखती। सात बजे से कई फोन करे। नौ बजे फोन उठाओ तो बोलो, मम्मी में मनीष के यहां हूं। मैने कहीं बिना बताए कैसे चलो गओ। तो बोलो मम्मी बतावे की ध्यान नहीं रही। मैंने इनसे कहीं मेरो लला नशे में बोल रहो है। वो नशे में है, वो कुछ खात पीत नहीं हतो। इनने नहीं सुनी। इसके साथ ही किशन उर्फ कृष्णा की मां रोेने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed