फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Confectioner dies after falling into a drain near the Jamalpur railway underpass.

Firozabad News: जमालपुर रेलवे अंडरपास के पास नाले में गिरने से हलवाई की मौत

Sun, 13 Sep 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 13 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Confectioner dies after falling into a drain near the Jamalpur railway underpass.
मृतक विमल का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन - फोटो : मृतक विमल का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
फिरोजाबाद। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव जमालपुर में रेलवे अंडरपास के पास बने नाले में शुक्रवार रात गिरने से एक हलवाई की मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक शराब पीने का आदी था। नशे में होने के कारण नाले में गिरने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गांव जमालपुर निवासी विमल कुमार (38) गाजीपुर स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा की मिठाई की दुकान पर हलवाई का काम करता था। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे वह दुकान से काम निपटाकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह जमालपुर रेलवे पुल के नीचे पहुंचा। किसी तरह से 6 से 8 फीट गहरे नाले में गिर गया। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा, तो पुलिस और परिजन को सूचना दी। मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। विमल अपने पीछे पत्नी अनीता और तीन मासूम बेटे ईशु, भोला व विष्णु को रोता-बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन

मृतक के चाचा अशोक बघेल और ग्रामीणों का कहना है कि नगर निगम ने अपना पानी सिंचाई विभाग के बंबा में डाल रखा है। फतेहपुर टेल पर बंबा बंद होने के कारण पानी आगे नहीं निकल पाता और ओवरफ्लो होकर रास्तों व खेतों में भर जाता है। भरे हुए गंदा पानी में हुई फिसलन के कारण भी विमल नाले में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मटसैना विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर और स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed