फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Tax evasion worth crores by firm registered fruit vendor

Firozabad News: फल विक्रेता के नाम पंजीकृत फर्म से करोड़ों की कर चोरी

Thu, 17 Sep 2026 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion worth crores by firm registered fruit vendor
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। कस्बे में एक फल विक्रेता के नाम पर फरीदाबाद में फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की कर चोरी (जीएसटी फर्जीवाड़े) का मामला सामने आया है। कर चोरी की कड़ियां खुलने के बाद कानपुर के कल्याणपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। नोटिस का जवाब न मिलने पर जब कानपुर क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए फल विक्रेता के घर पहुंची, तो वहां की बदहाली और कच्चा मकान देखकर हैरान रह गई।
विज्ञापन

जीएसटी फर्मों की जांच के दौरान कानपुर में राज्य कर अधिकारी रमेश चंद्र ने फर्जीवाड़ा पकड़ा था। इसमें एक फर्म का लेन-देन फरीदाबाद की फर्म से पाया गया, जो खैरगढ़ कस्बा निवासी दिनेश कुमार के नाम पर पंजीकृत दर्ज थी। 14 जून को राज्य कर अधिकारी की ओर से थाना कल्याणपुर में केटी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर कार्तिक सिंह तोमर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जांच में सामने आया कि केटी ट्रेडर्स द्वारा टाम एंटरप्राइजेज को वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिना कोई वास्तविक माल सप्लाई किए सिर्फ बिलों का आदान-प्रदान किया गया। इसी तरह फर्स्ट ग्रीन एंटरप्राइजेज द्वारा भी टाम एंटरप्राइजेज को क्रय-विक्रय पत्र जारी कर करीब 83 करोड़ रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त की गई।
विज्ञापन

मामले में अगस्त में कानपुर क्राइम ब्रांच की ओर से फल विक्रेता दिनेश कुमार को नोटिस भेजा गया था। नोटिस का जवाब न मिलने पर रविवार को क्राइम ब्रांच की टीम खैरगढ़ स्थित दिनेश के घर जांच के लिए पहुंची। यहां फल विक्रेता के टूटे-फूटे कच्चे मकान और स्थिति को देखकर अधिकारी चकित रह गए। पीड़ित दिनेश कुमार का कहना है कि वे आठ वर्ष पूर्व दिव्यांग हो गए थे और चौराहे पर फल की ठेल लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनका मकान पूरी तरह कच्चा व क्षतिग्रस्त है और उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं मिला था। क्राइम ब्रांच की टीम ने दिनेश को अपना पक्ष रखने के लिए कानपुर स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय बुलाया है, जहां वे पहुंचकर अपनी सफाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed