फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman defrauded of 4.43 lakh in cyber scam gas bill

Firozabad News: गैस बिल अपडेट करने के नाम पर महिला से 4.43 लाख रुपये की साइबर ठगी

Thu, 17 Sep 2026 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Woman defrauded of 4.43 lakh in cyber scam gas bill
पचोखरा। थाना क्षेत्र के गांव कोटकी में एक महिला साइबर ठगों का शिकार हो गई। ठगों ने ग्रीन गैस का बिल अपडेट न होने और कनेक्शन काटने का डर दिखाकर एक फर्जी एप्लीकेशन के माध्यम से महिला के खाते से 4,43,822 रुपये पार कर दिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कोटकी निवासी कंचन कुशवाहा ने अपनी प्राथमिकी में बताया कि आठ सितंबर की शाम करीब चार बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को गैस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका ग्रीन गैस बिल अपडेट नहीं है और बिल न भरने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद ठग ने उनके मोबाइल पर एक एप्लीकेशन (एपीके फाइल) भेजी। बिल अपडेट करने की प्रक्रिया के दौरान जैसे ही पीड़िता ने ऐप में अपने एटीएम कार्ड की पूरी डिटेल दर्ज की, उनका फोन हेक हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद 8 सितंबर की शाम 6:18 से 6:28 बजे के बीच मात्र 10 मिनट में छह बार में उनके खाते से 2,56,646 रुपये निकाल लिए गए। ठगी का अहसास होते ही पीड़िता ने तत्काल अपना कार्ड ब्लॉक कराया और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बावजूद अगले दिन 9 सितंबर की सुबह 10:14 से 10:22 बजे के बीच ठगों ने दो बार में फिर से 1,87,176 रुपये उड़ा दिए। पीड़िता ने पुनः 1930 पर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि साइबर सेल की मदद से जिन खातों और नंबरों का प्रयोग हुआ है, उनकी ट्रेसिंग की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed