फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CDO reached district hospital, checked stock register of TV ward

Firozabad News: सीडीओ पहुंची जिला चिकित्सालय, टीवी वार्ड का जांचा स्टॉक रजिस्टर

Thu, 22 Feb 2024 05:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 22 Feb 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
CDO reached district hospital, checked stock register of TV ward
शिकोहाबाद। मुख्य विकास अधिकारी ने बृहस्पतिवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्थित टीवी वार्ड का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने होने वाली दवा एवं अन्य सामग्री की आपूर्ति की जांच की। वार्ड का स्टॉक रजिस्टर भी जांचा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन दोपहर एक बजे करीब जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। उन्होंने चिकित्सालय में पहुंचकर सीधे टीवी वार्ड का औचक निरीक्षण किया। वार्ड में आते ही वहां तैनात कर्मचारी भी अलर्ट हो गए। मुख्य विकास अधिकारी ने टीवी वार्ड में होने वाली सप्लाई जैसे स्लाइड, टेस्टिंग डिब्बी की आपूर्ति के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने स्टॉक रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने टीवी वार्ड में सप्लाई का निरीक्षण करने के बाद वहां साफ-सफाई, प्रतिदिन होने वाली टेस्टिंग के बारे में भी कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। आखिर में वह वार्ड में टेस्टिंग के लिए आने वाली सामग्री जैसे, डिब्बी, स्लाइड, फिनायल आदि का सैंपल एकत्रित कर अपने साथ ले गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed