Firozabad: पत्नी को व्हाट्सएप पर लिखा मैसेज...फिर प्राइवेट शिक्षक ने नहर में लगा दी छलांग, कारण कर देगा हैरान
फिरोजाबाद में कर्ज से परेशान चूड़ी कारोबारी ने नहर में छलांग लगा दी। उसने 8 लाख रुपये उधार लिए थे। लोग अपना पैसा वापस मांग रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आर्थिक तंगी से परेशान प्राइवेट शिक्षक ने नहर में छलांग लगा दी। देर रात पुलिस को भूड़ा नहर के पास उनकी स्कूटी मिली। प्रत्यक्षदर्शी ने स्कूटी वाले शख्स को नहर में छलांग लगाने की बात कही है। आगरा से बुलाई गई गोताखोरों की टीम शिक्षक की तलाश में जुटी थी।
उत्तर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिंगामल वाला बाग निवासी तरुण अग्रवाल (41) कोटला रोड स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह घर से स्कूटी लेकर निकले। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर पत्नी ने फोन किया, लेकिन एक बार फोन उठने के बाद आवाज नहीं आई। इसके बाद फोन नहीं उठा। कुछ देर बाद तरुण का फोन बंद हो गया।
यह भी पढ़ेंः- सहेली की शादी में मुलाकात: ATS सिपाही ने बढ़ाईं नजदीकियां, फिर होटल में बुलाया...लूटी आबरू, अब दे रहा धमकी
शिकोहाबाद थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि एक युवक जो उनका दोस्त बताया जा रहा है, उसके द्वारा बताया गया कि भूड़ा नहर के पास स्कूटी खड़ी है। इसके बाद मौके पर पुलिस की टीम भेजी गई। पुलिस ने नहर में कूदे शिक्षक की तलाश के लिए आगरा से पीएसी गोताखोरों की टीम को बुलाया है।
थाना प्रभारी के अनुसार आर्थिक तंगी के चलते शिक्षक के नहर में कूदने की बात सामने आई है। वहीं पत्नी स्वाती का कहना है कि आर्थिक तंगी जैसी कोई बात नही हैं। वह स्कूल में नौकरी के साथ ट्यूशन भी करते थे। इससे घर खर्च आसानी से चल जाता था।
यह भी पढ़ेंः- अधीक्षिका की क्रूरता: बालगृह में बच्ची को चप्पल से पीटा, कराती मालिश...दबवाती पैर, ऑफिस बना ऐशो-आराम का अड्डा
दही लेने के लिए निकले थे स्कूटी से रात नौ बजे खाना बनाने के दौरान तरुण स्कूटी से दही लाने के लिए करीब पौने नौ बजे घर से निकले थे। 15 मिनट तक वापस नहीं आने पर पत्नी ने कई बार फोन किया। इसके बाद उन्होंने पत्नी का फोन काट दिया। कुछ देर बाद फोन भी बंद हो गया। इसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो सका।
पत्नी को भेजा मैसेज, लिखा-स्कूटी ले जाना
पत्नी स्वाती ने बताया कि उनके मोबाइल से एक मैसेज रात में करीब साढ़े नौ बजे आया। मेरी स्कूटी शिकोहाबाद नहर के पास खड़ी है, उसे ले लेना। इसके बाद पत्नी ने उनके दोस्त को फोन कर इसकी जानकारी दी। दोस्त ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके से स्कूटी बरामद की।
शिकोहाबाद थाना प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि नहर में कूदने वाला व्यक्ति प्राइवेट शिक्षक था। वह आर्थिक तंगी से परेशान बताया जा रहा है। अभी उसकी तलाश जारी है।