फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Assistant Development Officer removed following complaints by women.

Firozabad News: महिलाओं की शिकायत के बाद हटाए गए सहायक विकास अधिकारी

Wed, 02 Sep 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 02 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Assistant Development Officer removed following complaints by women.
शिकोहाबाद। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से अभद्रता के मामले में सहायक विकास अधिकारी पर कार्रवाई की गाज गिरी है। डीएम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी सहायक विकास अधिकारी को शिकोहाबाद ब्लॉक से हटा दिया है। उनके स्थान पर गाजियाबाद से आए हरवंश सिंह को एडीओ पद की कमान सौंपी है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद ब्लॉक में तैनात सहायक विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पर स्वयं सहायता समूह की महिला संगनियों ने अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाए थे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठा. जयवीर सिंह समेत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से भी महिलाओं ने शिकायत की थी। इसके चलते जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। तीन सदस्यीय जांच कमेटी में एसडीएम न्यायिक सिरसागंज शालिनी सिंह, नायब तहसीलदार शिकोहाबाद मोहम्मद आजिम एवं बीडीओ शिकोहाबाद प्रभात रंजन को नामित किया था। जिन्होंने सभी महिलाओं के बयान दर्ज करने के बाद जांच रिपोर्ट डीएम कार्यालय में भेजी थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी ने आरोपी सहायक विकास अधिकारी को शिकोहाबाद से हटाकर अरांव भेज दिया। उनके स्थान पर गाजियाबाद से आए सहायक विकास अधिकारी हरवंश सिंह को कमान सौंपी गई है। खंड विकास अधिकारी शिकोहाबाद प्रभात रंजन सिंह ने बताया कि तत्कालीन एडीओ को हटाकर उनके स्थान पर हरवंश सिंह को एडीओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed