फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   video has surfaced of headmistress beating girl with slippers at government children home in Agra

अधीक्षिका की क्रूरता: बालगृह में बच्ची को चप्पल से पीटा, कराती मालिश...दबवाती पैर, ऑफिस बना ऐशो-आराम का अड्डा

Wed, 13 Sep 2023 12:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 12:12 AM IST
सार

आगरा में राजकीय बालगृह की अधीक्षिका की क्रूरता का वीडियो सामने आया है। इसने बालगृह में बच्ची को चप्पल से पीटा। बताया गया कि यह बच्चों से मालिश कराती हैं और पैर दबवाती है। ऑफिस को ऐशो-आराम का अड्डा बना रखा है। 

विज्ञापन
video has surfaced of headmistress beating girl with slippers at government children home in Agra
अधीक्षिका की क्रूरता: बालगृह में बच्ची को चप्पल से पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में राजकीय बालगृह (शिशु) में अधीक्षिका ने बालिका की चप्पल से पिटाई की। मंगलवार को घटना का वीडियो सामने आया तो अधीक्षिका की क्रूरता सामने आई। बालगृह की आयाओं ने इस संबंध में कलेक्ट्रेट में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी से शिकायत दर्ज कराई है। अधीक्षिका पर बाल गृह में बाल शोषण, भ्रष्टाचार व अनैतिक कार्यों के आरोप हैं। सिटी मजिस्ट्रेट व डीपीओ ने बाल गृह पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटना 4 सितंबर 2023 की शाम 4 बजे की है। यह बाल गृह में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 1:23 मिनट के वीडियो में अधीक्षिका पूनम पाल बिस्तर पर लेटी बालिका की चप्पल से पिटाई करती दिख रही है। फिर थप्पड़ मारती है। वीडियो में कक्ष में छह अन्य बच्चे दूसरे बिस्तर पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- विधवा मां पर कलयुगी बेटों का अत्याचार: करते हैं ऐसी क्रूरता...कि दर्द बताते हुए थाने में ही बिलख पड़ी वृद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य वीडियो में एक मानसिक दिव्यांग बच्चा जमीन पर लेटा है। उसके हाथ पैर रस्सियों से बंधे हुए हैं। इस घटना की शिकायत मंगलवार को आया कविता कर्दम, बेबी, दीपाली और रसोइया सुनीता ने कलेक्ट्रेट में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता देखते हुए डीएम भानु चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार व जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) जांच के लिए बालगृह पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः- एक साथ उठीं अर्थियां तो कांप गए कंधे: हादसे में बड़ी बहन की हुई मौत...शव देख छोटी के भी उड़ गए प्राण पखेरू

video has surfaced of headmistress beating girl with slippers at government children home in Agra
राजकीय बालगृह में हाथ पैर बांधकर फर्श पर पड़ा दिव्यांग बच्चा - फोटो : अमर उजाला

बेड के बॉक्स में छिप जाती थी किशोरी

शिकायत की जांच के लिए सिटी मजिस्ट्रेट व मैं बाल गृह गए थे। सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं। पता चला है कि जिस बालिका की चप्पल से पिटाई की गई वह बेड के अंदर बॉक्स में खेल-खेल में छुप जाती थी। इसके बाद अधीक्षिका ने उसकी पिटाई की। इस तरह बच्चों के साथ मारपीट नहीं की जा सकती। अन्य आरोपों की जांच भी होगी। संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। -अजय पाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी

यह भी पढ़ेंः- UP: दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से लाखों की लूट, बाइक से आए बदमाश; लोगों की आंखों के सामने बैग लूटकर हो गए फुर्र

बच्चों से मालिश कराने का आरोप

प्रभारी अधीक्षिका पूनम पाल पर बालगृह की आया व रसोइया ने आरोप लगाए हैं कि वह बाल गृह में बच्चों से बालों में तेल डलवाकर मालिश कराती हैं, पैर दबवाती हैं। बर्तन धुलवाती हैं। संविदाकर्मियों से अपने कपड़े धुलवाती हैं। बालगृह में बच्चों का कमरा खाली करा उसमें अपना कमरा बना लिया है। एसी, फ्रिज लगा रखा है। अधीक्षिका के रिश्तेदार भी बालगृह में आकर रुकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed