{"_id":"650055bf626065420c0e02f9","slug":"ats-constable-accused-of-physically-exploiting-girl-from-firozabad-on-pretext-of-marriage-2023-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहेली की शादी में मुलाकात: ATS सिपाही ने बढ़ाईं नजदीकियां, फिर होटल में बुलाया...लूटी आबरू, अब दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहेली की शादी में मुलाकात: ATS सिपाही ने बढ़ाईं नजदीकियां, फिर होटल में बुलाया...लूटी आबरू, अब दे रहा धमकी
Tue, 12 Sep 2023 05:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Sep 2023 05:42 PM IST
सार
सहेली की शादी में युवती की मुलाकात ATS के सिपाही से हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद उसने युवती को होटल में बुलाया और आबरू लूटी। अब धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
महिला क्राइम (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एटीएस में तैनात एक सिपाही शादी का झांसा देकर फिरोजाबाद की युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। उसने युवती की अश्लील फोटो, वीडियो भी बना ली। शादी की बात करने पर आर्य समाज मंदिर में शादी तो कर ली लेकिन बातचीत करना बंद कर दिया और दूरी बना ली। अब दहेज में 30 लाख रुपये की मांग कर रहा है। न देने पर निजी फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
घटना फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी युवती की मुलाकात दो वर्ष पूर्व लखनऊ एटीएस में कांस्टेबल के पद पर तैनात पुष्पेंद्र सिंह निवासी गांव साथनी, थाना इगलास, अलीगढ़ से हुई। सिपाही से उसकी मुलाकात सहेली की शादी में हुई थी। जान पहचान के बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। कुछ ही समय में दोनों में दोस्ती हो गई। यह जल्द ही प्यार में बदल गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra : तलाकशुदा महिला को बंधक बनाकर लूटी आबरू, बोला- मुंह खोला तो श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करके फेंक दूंगा
विज्ञापन
इसके बाद सिपाही उससे मिलने के लिए फिरोजाबाद आने लगा। यहां शादी का झांसा देकर टूंडला थाना क्षेत्र के होटल गैलेक्सी व फिरोजाबाद के अलग-अलग होटलों, गेस्ट हाउसों में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसी बीच उसने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। शादी की बात कहने पर 16 फरवरी 2023 को उसने लखनऊ के आर्य समाज मंदिर में उससे शादी भी कर ली।
यह भी पढ़ेंः- युवती की छोटी सी भूल: युवक से हुई दोस्ती फिर बढ़ीं नजदीकियां, आगे मंगेतर ने जो किया...जीते जी मर गई वो
यह भी पढ़ेंः- युवती की छोटी सी भूल: युवक से हुई दोस्ती फिर बढ़ीं नजदीकियां, आगे मंगेतर ने जो किया...जीते जी मर गई वो
कुछ समय बाद सिपाही ने उससे बात करना बंद कर दिया। अब दहेज में 30 लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर उसके निजी फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपी पुष्पेंद्र, उसके पिता अशोक कुमार सहित अन्य परिजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी लखनऊ में एटीएस में तैनात है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।