{"_id":"5857e6904f1c1bd663e39144","slug":"bhanu-has-not-solved-the-problems-of-the-farmers-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याएं हल नहीं हुई तो आंदोलन-भानू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याएं हल नहीं हुई तो आंदोलन-भानू
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 19 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याएं हल नहीं हुई तो आंदोलन-भानू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर धरना देते हुए किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा प्रदेश सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है। नहरों में पानी नहीं आया है। बिजली नहीं मिल रही है। किसान परेशान है। बल्कि किसान खुद के हक के लिए आंदोलन करे तो उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा टीटीजेड क्षेत्र होने के पश्चात 24 घंटे बिजली नहीं मिला पा रही है। किसानों के खिलाफ दर्ज अभियोग वापस होना चाहिए। किसानों की समस्याओं को लेकर शीघ्र ही एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को सौंपेंगे। यदि समस्याओं का निदान नहीं हुआ तो 30 दिसंबर के बाद एक बार फिर किसान चक्का जाम करने को बाध्य होंगे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष धर्म सिंह यादव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान है। प्रदेश युवा के प्रभारी पवन ठाकुर ने कहा युवा किसान आंदोलन की धार पैनी करने का काम करेंगे। शिव प्रताप सिंह, करन सिंह एवं गौरव सिंह, अविनाश कुमार के साथ ही काफी संख्या में किसान मौजूद थे। संचालन सुखवीर सिंह ने किया।