फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ball hit child chest during a cricket match he died his family members created a ruckus In Firozabad

UP: क्रिकेट मैच के दौरान बच्चे के सीने में लगी गेंद, मौत होने पर परिजनों ने किया हंगामा; तोड़फोड़ भी की

Tue, 03 Jun 2025 08:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 03 Jun 2025 08:26 AM IST
सार

फिरोजाबाद में क्रिकेट मैच के दौरान बच्चे के सीने में गेंद लग गई। गेंद लगते ही वह गिर गया। आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। 

विज्ञापन
Ball hit child chest during a cricket match he died his family members created a ruckus In Firozabad
अंश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजाबाद की फ्यूचर क्रिकेट एकेडमी में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी करते समय एक गेंद खिलाड़ी की छाती में लग गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अकादमी संचालक उसे एफएच मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


गुस्साए परिजन ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर दिया और तोड़फोड़ की। थाना नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी रंछोर निवासी सुरेंद्र सिंह का 12 वर्षीय पुत्र अंश टूंडली रोड स्थित फ्यूचर अकादमी में क्रिकेट सीखता था। 
विज्ञापन


सोमवार देर शाम फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था। जिसमें अंश बल्लेबाजी कर रहा था। बताया जाता है कि अंश ने धुआंधार पारी खेली और तभी गेंद उसकी छाती में आकर लगी। जिससे वह जमीन पर गिर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन अकादमी संचालक उसे एफएच मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही परिजन मौके पर आ गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी है। गुस्साए परिजनों ने एफएच मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ भी कर दी। वहीं मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर का कहना है कf परिजन जब बच्चे को अस्पताल में लेकर आए तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने किसी तरह समझा बुझा कर परिजनों को घर वापस भेजा है।

 

35-35 ओवर का चल रहा था मैच
बताते हैं कि अकादमी में मैच खेले जाते हैं। सोमवार को अकादमी में 35-35 ओवर का मैच चल रहा था। शाम को 5 बजे मैच शुरू हुआ था। मैच की दूसरी पारी में यह हादसा रात करीब 8:30 बजे के बाद हुआ है।


यह भी पढ़ें: UP: घरवाले नहीं हैं तो शादी कराने वाले की मौजूदगी में ही होगा विवाह पंजीकरण, इसलिए लिया गया ये बड़ा फैसला

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed