फिरोजाबाद। बहुजन महासेना ने बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। बैलगाड़ी पर बाइक को रखकर बाजार में जुलूस निकाला। महंगाई के विरोध में अंकित तख्तियों को हाथों में लिए कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। जुलूस के समापन पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।
बहुजन महासेना के विवेक चौघरी एवं जिलाध्यक्ष योगेश कुमार के नेतृत्व में जुलूस का शुभारंभ रसूलपुर स्थित बहुजन पार्क से प्रारंभ हुआ। जुलूस नालबंद चौराहा, नाले की पुलिया, इमामबाड़ा, छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, गंज तिराहा, सिनेमा चौराहा, छिंगामल का बाग, विवेकानंद चौराहा से होते हुए जैन मंदिर पर समाप्त हुआ।
तहसील में जाकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जुलूस में महानगर अध्यक्ष करन सांगवाल, योगेंद्र कुमार, अल्पना देवी, अंजना देवी, किरन देवी, काजल, मंजू देवी, पूजा देवी शामिल थे।