फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Amar Ujala Foundation's blood donation camp on World Blood Donor Day today

विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज

Tue, 14 Jun 2022 12:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation's blood donation camp on World Blood Donor Day today
फिरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर 14 जून को सुबह 9.30 बजे से मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें। सामाजिक संगठन के अलावा लोग स्वैच्छिक रूप से भी रक्तदान कर सकते हैं। प्रत्येक रक्तदाता को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में अक्सर लोग घायल होते रहते हैं। इनमें बहुत से लोग ऐसे हैं जिनके परिवार का पता नहीं होता है। ऐसे में रक्त की कमी के कारण उनकी जान तक चली जाती है। लेकिन अमर उजाला फाउंडेशन ऐसे लोगों की मदद के लिए प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। शहर के वरिष्ठ फिजिशियन डा. एसपीएस चौहान ने बताया कि रक्त ही एक ऐसा है जिसका विकल्प आज तक वैज्ञानिक भी तैयार नहीं कर सके हैं। रक्त की कमी को सिर्फ रक्त से ही भरा जा सकता है।
विज्ञापन

प्रतिदिन मार्ग दुर्घटनाओं में समय पर रक्त न मिलने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है। इस तरह से काल कवलित होने वाले लोगों को बचाने के संकल्प के साथ अमर उजाला की ओर से विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं होती। बल्कि शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लोग कर सकते हैं रक्तदान
- कोई भी युवा जिसने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो और पूर्ण रूप से स्वस्थ हो वह रक्तदान कर सकता है।
- कोई भी महिला जो गर्भ से न हो और पूर्ण रूप से स्वस्थ हो रक्तदान कर सकती है।
रक्तदान करने से किसी प्रकार की हानि नहीं होती। कोई भी व्यक्ति साल में ज्यादा से ज्यादा चार बार यानि हर तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। आपके द्वारा दान किए गए एक यूनिट रक्त से कई लोगों की जान उसके अवयवों को अलग कर बचाई जा सकती है। इस लिए सोचें नहीं और रक्तदान में हिस्सा लेकर पुण्य कि भागी बनें।
डॉ. गरिमा सिंह, ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed