फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Admissions will be to two-step verification

टू-स्टेप वेरीफिकेशन से होगा एडमिशन

Wed, 05 Aug 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 05 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
 Admissions will be to two-step verification
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की ओर से वर्ष 2017 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए किए जा रहे अग्रिम ऑनलाइन पंजीकरण को और अधिक सुरक्षित कर दिया गया है। परिषद की वेबसाइट के माध्यम से फर्जी पंजीकरण को रोकने के लिए टू-स्टेप वेरीफिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। सिस्टम के लागू होने से अब स्कूल के प्रधानाचार्य के अलावा कोई भी वेबसाइट पर डाटा फीड नहीं कर सकता। स्कूल की यूजर आईडी और पासवर्ड चुराने के बाद भी प्रधानाचार्य की अनुमति के बिना कोई पंजीकरण नहीं किया जा सकता।  कक्षा 9 और 11 वीं के विद्यार्थियों का ऑनलाइन अग्रिम पंजीकरण करने के लिए प्रधानाचार्य को स्वयं उपस्थित रहना होगा। परिषद की वेबसाइट पर स्कूल का यूजर आइडी और पासवर्ड डालकर प्रधानाचार्य को अपना नंबर भी डालना पड़ेगा। इसके बाद लेप्चा में दिखने वाले अक्षर और अंक डालने होंगे। इसके बाद परिषद की ओर से प्रधानाचार्य के मोबाइल नंबर पर वन-टाइम-पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा, जिसे डालने के बाद डाटा फीड करने वाला पेज खुलेगा।
विज्ञापन



पिछले वर्ष पंजीकरण में हुआ था फर्जीवाड़ा
विगत वर्षों के पंजीकरण में फर्जीवाड़े सामने आए थे। स्कूलों में जो पढ़ने तक नहीं आते थे, उनका फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कर दिया गया था। यहां तक कि पासवर्ड, आईडी भी चुरा ली जाती थी। हालांकि अब बोर्ड की सख्ती से फर्जीवाड़े पर रोक लग सकती है।
विज्ञापन


परिषद की ओर से लागू किया गया यह सिस्टम काफी सुरक्षित है। अब कोई भी प्रधानाचार्य की अनुमति के बिना एक भी डाटा फीड नहीं कर सकता। यदि कोई व्यक्ति प्रधानाचार्य के स्थान पर अपना मोबाइल नंबर देता भी है तो वह नंबर परिषद के डाटा में सुरक्षित रहेगा और उससे पंजीकरण कराने वाले का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अजय सिंह, प्रधानाचार्य
गोपीनाथ इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed