फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   A high-level committee will begin the investigation after Raksha Bandhan and send notices to all concerned parties.

Firozabad News: उच्चस्तरीय समिति रक्षाबंधन के बाद शुरू करेगी जांच, सभी संबंधित पक्षों को भेजेगी नोटिस

Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 27 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A high-level committee will begin the investigation after Raksha Bandhan and send notices to all concerned parties.
फिरोजाबाद। विश्वविख्यात संत बाबा नीब करौरी महाराज (मूल नाम लक्ष्मी नारायण शर्मा) की टूंडला के ग्राम अकबरपुर स्थित जन्मस्थली और श्री ठाकुर हनुमान जी ट्रस्ट को लेकर उपजे विवाद में जिला प्रशासन ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। डीएम द्वारा गठित इस समिति रक्षाबंधन के बाद जांच शुरू करेगी और सभी संबंधित पक्षों को अपना दावा पेश के लिए नोटिस जारी कर बुलाएगी।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष अपर जिलाधिकारी (एडीएम न्यायिक) अरविंद द्विवेदी के साथ समिति में एसडीएम टूंडला दिव्या सिंह और पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव को सदस्य बनाया गया है। एडीएम (न्यायिक) की अध्यक्षता वाली यह समिति जांच का पत्र प्राप्त होने के साथ ही रक्षाबंधन के पर्व के तुरंत बाद अपनी कार्यवाही शुरू करेगी। समिति द्वारा विवाद से जुड़े दोनों पक्षों शिकायतकर्ता परिवार तथा श्री ठाकुर हनुमान जी ट्रस्ट के सभी संबंधित पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर अपने-अपने दावे, अभिलेख और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बाबा नीब करौरी महाराज और उनकी पत्नी राम बेटी शर्मा के दो बेटे अनेक सिंह शर्मा व स्व. धर्म नारायण शर्मा और एक बेटी (गिरजा भटेले) हैं। छोटे बेटे स्व. धर्म नारायण शर्मा की छह बेटियां सुनीता शर्मा (वृंदावन), अर्चना शर्मा (दिल्ली), वंदना शर्मा (मथुरा), भावना रावत (मुंबई), रितु तिवारी (दिल्ली) और रिचा रावत (गुरुग्राम) हैं। गत 14 अगस्त को अपनी मां की पुण्यतिथि पर अकबरपुर आईं छह बहनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिकायती पत्र दिया, जिसे 21 अगस्त को दर्ज किया गया। इसके बाद भावना रावत के पति मनोज रावत ने डीएम से मुलाकात कर आरोप लगाया था कि अकबरपुर स्थित निजी पैतृक मकान संख्या 154 व, जिसमें बाबा का ध्यान कक्ष, शयन कक्ष, भोजनालय व अतिथि कक्ष है उस पर श्री ठाकुर हनुमान जी ट्रस्ट के ट्रस्टी संजय गुप्ता ने एकाधिकार कर आधिपत्य जमा लिया है। उन्होंने पैतृक मकान को कब्जामुक्त कराने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed